फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Villagers angry over Jasma village being cut off from main road

Hamirpur (Himachal) News: जस्मा गांव का संपर्क मुख्य सड़क से टूटने पर ग्रामीण आक्रोशित

Wed, 02 Oct 2024 05:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 05:02 PM IST
विज्ञापन
धरना प्रदर्शन कर जताया विरोध, समस्या के समाधान की उठाई मांग
विज्ञापन


निजी भूमि मालिक पर जेसीबी लगाकर पुली को क्षतिग्रस्त करने का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी

रंगस (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत लाहड़ के अंतर्गत जस्मा गांव का संपर्क मुख्य सड़क से टूटने से गांववासी आक्रोशित हो गए हैं। बुधवार को उन्होंने विरोध स्वरूप धरना प्रदर्शन किया। निजी भूमि मालिक पर जेसीबी मशीन लगाकर पुली को क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगा है। वहीं, ग्राम पंचायत लाहड़ कोटलु-भूंपल के प्रधान विपिन कुमार ने समस्या के समाधान करने का आश्वासन दिया है। जस्मा गांव (लाहड़ कोटलु) के ग्रामीणों ने बुधवार सुबह गांव के एकमात्र सालों पुराने रास्ते पर बनी मुख्य सड़क से जोड़ने वाली पुली को निजी भूमि मालिक की ओर से जानबूझ कर क्षतिग्रस्त करने के विरोध में प्रदर्शन किया। स्थानीय प्रधान को घटना स्थल पर बुलाया गया। ग्रामीणों रमेश चंद, राजेश कुमार, अमरनाथ, सुरेश कुमार, मनोहर लाल व जय चंद ने कहा कि राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर स्थित सत्संग घर के पास से गांव के लिए सालों पुराना मुख्य रास्ता जाता है। उसी रास्ते पर मुख्य सड़क से एक पुली का निर्माण करके रास्ते को जोड़ा गया था। लेकिन, निजी भूमि मालिक ने जेसीबी मशीन लगाकर उस पुली को क्षतिग्रस्त कर दिया है। इसकी वजह से अब गांववासियों का मुख्य सड़क से कोई भी संपर्क नहीं रहा है। जबकि, गांव काफी बड़ा है और गांव में कई वृद्ध लोग भी हैं। कई गंभीर बीमारियों से पीड़ित भी हैं। आपातकाल की स्थिति में उन्हें एंबुलेंस या अन्य साधनों से अस्पताल में पहुंचाना पड़ सकता है। इसलिए शीघ्र क्षतिग्रस्त रास्ते का निर्माण होना जरूरी है। ग्राम पंचायत लाहड़ कोटलु-भूंपल के प्रधान विपिन ने कहा कि वह स्वयं मौके पर गए थे। क्षतिग्रस्त रास्ते का पूरा जायजा गांववासियों की मौजूदगी में लिया है। गांववासियों की समस्या को ध्यान में रखते हुए उन्हें पंचायत को लिखित में सूचना देने के लिए कहा गया है। पूरी जानकारी लेने के बाद समस्या का स्थायी समाधान निकालकर गांव को संपर्क सड़क के माध्यम से मुख्य सड़क से जोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि लिखित रूप से शिकायत मिलने पर रास्ते के क्षतिग्रस्त होने के कारणों का भी पता लगाने का प्रयास किया जाएगा। निजी भूमि मालिक से बात करके स्थायी हल निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed