फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Village women oppose liquor vend at Ukhali

ठेका निर्माण के विरोध में महिला ने दिया धरना

Mon, 24 Apr 2017 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Mon, 24 Apr 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
Village women oppose liquor vend at Ukhali
शराब की दुकानों पर महिलाओं का हंगामा। - फोटो : file photo

जिला मुख्यालय की उखली पंचायत में शराब ठेका खोलने के विरोध में महिलाओं का धरना प्रदर्शन जारी है। एनएच से कुछ दूरी पर एक व्यक्ति ने नया शराब ठेका बनाने के लिए भूमि तो दे दी लेकिन महिलाओं के साथ इस व्यक्ति का परिवार भी शराब ठेका न खोलने के लिए धरने पर बैठ गया। महिलाओं का कहना है कि पंचायत क्षेत्र में किसी भी सूरत में शराब ठेका नहीं खुलने दिया जाएगा।

विज्ञापन


महिला मंडल उखली की प्रधान सरोज कुमार, उपप्रधान तारो देवी, ग्राम पंचायत उपप्रधान रमन शर्मा, रजनी देवी, स्वर्ण लता, कांता देवी, वीना देवी, रीना, जमुना देवी, पूजा वशिष्ठ, शीतल, रीता कुमारी, आशा देवी का कहना है कि एनएच किनारे शराब ठेकों को बंद करने के आदेशों के बाद उखली में एनएच से कुछ दूरी पर स्थित एक खेत में शराब ठेका का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन


बाकायदा यहां पत्थर आदि भी फेंक दिए गए हैं। यहां शराब ठेका खोलने के लिए गांव के ही एक व्यक्ति ने जमीन दी है। हालांकि इस व्यक्ति के परिवार और ग्रामीणों को जैसे ही भनक लगी कि गांव में ही एक खेत में शराब ठेका का निर्माण किया जा रहा है तो महिला मंडल और भूमि मालिक का परिवार मौके पर पहुंचकर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान महिलाओं ने शराब ठेकेदार के खिलाफ नारेबाजी भी की। सोमवार को महिलाएं दिनभर शराब ठेका के निर्माण की जगह धरने पर बैठी रहीं। महिलाओं ने चेतावनी दी है पंचायत क्षेत्र में किसी भी सूरत में शराब ठेका नहीं खोलने दिया जाएगा।


पंचायत उप प्रधान रमन शर्मा का कहना है कि महिलाओं का प्रदर्शन दो दिन से जारी है। सोमवार को महिलाओं ने दिन भर धरना प्रदर्शन किया। शराब ठेका के निर्माण को भूमि देने वाले व्यक्ति का परिवार भी प्रदर्शन में शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed