फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Village women gathered against liqour vend opened near school

महिलाओं ने बंद करवाया स्कूल के पास खुला शराब का ठेका

Fri, 07 Apr 2017 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, नादौन
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, नादौन Updated Fri, 07 Apr 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
Village women gathered against liqour vend opened near school
शराब ठेका - फोटो : file photo

नादौन से लगते भंडोली स्कूल के पास खुले नए शराब ठेके का लोगों ने जमकर विरोध किया। लोगों ने शराब ठेका के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। वहीं महिलाओं ने डंडे के दम पर नए खुले शराब ठेके को बंद करवाया।

विज्ञापन


ठेका संचालक ने ग्रामीणों से माफी मांग शराब की पेटियां उठाकर भागने में भलाई समझी। ठेका खोलने के विरोध में घुरकाल पंचायत की प्रधान शुभ कौर, जखोटा पंचायत प्रधान सरिता कुमारी, महिला मंडल प्रधान बगेहड़ा नरेश कुमारी, पंचायत समिति सदस्य निशा आदि ने ग्रामीणों के साथ ठेके के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने हाथ में डंडे थामे थे।
विज्ञापन


महिलाओं ने डंडे के दम पर शराब के ठेके को बंद करवाया। इस दौरान शराब ठेका संचालक ने लोगों से माफी मांगी और शराब की पेटियां उठाकर ठेका बंद करने में ही भलाई समझी। लोगों का आरोप है कि ठेके के पास ही स्कूल है जबकि न्यायालय के स्कूल या मंदिर के 100 गज के दायरे में शराब ठेका खोलने की मनाही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने विभाग और जिला प्रशासन से भी मांग की है कि एनएच से हटाकर ठेकों को पंचायत क्षेत्रों में बिना पंचायत अनुमति के न खोला जाए। इस मौके पर रजनी, सोमा, जीवना, उम्रो देवी, शीला देवी, सावित्री देवी, आशा देवी, शालू, सुलोचना, प्यार देई, राम प्यारी, रीना, स्वर्णा, पवन कुमार, विक्की, सन्नी, गुलशन, बाल कृष्ण, चुनी लाल, देशराज, धनी राम आदि मौजूद रहे।


एसडीएम ज्वालामुखी संजीव कुमार ने कहा कि भड़ोली में शराब ठेका खुलने की उन्हें जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए उचित निर्णय होगा। स्कूल और मंदिर के पास ठेका नहीं खुल सकता। शिकायत पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed