फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Village ladies open front against liquor vend

शराब ठेके के विरोध में उतरीं महिलाएं

Mon, 28 Mar 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Mon, 28 Mar 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
Village ladies open front against liquor vend
शराब की दुकान - फोटो : amarujala

उपमंडल सुजानपुर की ग्राम पंचायत चारियां दी धार के पुरली का महिला मंडल गांव में शराब ठेका स्थानांतरित करने के खिलाफ लामबंद हो गया है। महिला मंडल सदस्यों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि 31 मार्च से पहले शराब ठेका पंचायत में दूसरी जगह शिफ्ट नहीं किया गया तो उन्हें मजबूरन चक्का जाम करने को मजबूर होना पड़ेगा।

विज्ञापन


इसके लिए प्रशासन और संबंधित विभाग पूर्ण रूप से जिम्मेवार होगा। सोमवार को महिला मंडल सदस्यों ने समस्या को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा है। महिला मंडल सदस्य सरिता देवी, मनु रानी, शारदा देवी, सुमना देवी, सत्या देवी, निशु देवी, रक्षा देवी, मंगला देवी, बबली, ज्ञानो देवी, विद्या देवी, उर्मिला देवी, पिंकी देवी, मानो देवी, भोजा देवी, सुदेश, कांता देवी, सुनीता देवी, सुषमा देवी, रतनी देवी का कहना है कि पुरली में शराब ठेका महिला मंडल भवन से महज 10 मीटर की दूरी पर है।
विज्ञापन


शराब ठेका नजदीक होने से महिला मंडल भवन में होने वाली बैठकें प्रभावित होती हैं। ठेके के चलते अधिकतर महिलाएं बैठकों में भाग नहीं ले पाती है। हालांकि, समस्या के बारे में मुख्यमंत्री, एसडीएम हमीरपुर, बीडीओ टौणीदेवी और महिला आयोग को अवगत करवाया है। आबकारी एवं कराधान विभाग को भी समस्या के बारे में बताया गया है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। इसके चलते महिला मंडल की सदस्यों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग और प्रशासन को चेताया है कि 31 मार्च से पहले ठेका पंचायत क्षेत्र में दूसरी जगह शिफ्ट नहीं किया गया तो उन्हें सुजानपुर हमीरपुर वाया कक्कड़ सड़क पर चक्का जाम करने को मजबूर होना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed