{"_id":"6439a0f3868066fd460d94e5","slug":"vikesh-became-the-head-of-district-science-teachers-association-hamirpur-hp-news-c-19-1-121612-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: विकेश बने जिला विज्ञान अध्यापक संघ के प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: विकेश बने जिला विज्ञान अध्यापक संघ के प्रधान
विज्ञापन
हमीरपुर। विज्ञान अध्यापक संघ जिला हमीरपुर इकाई के चुनाव शुक्रवार को राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में संघ के जिला प्रधान दिनेश ठाकुर की अध्यक्षता में हुए। चुनावी प्रक्रिया पर्यवेक्षक अवनीश कुमार और संजीव बंसल की देखरेख में संपन्न हुई। सर्वप्रथम प्रधान और पर्यवेक्षकों ने पुरानी जिला कार्यकारिणी को भंग करने की प्रक्रिया पूरी की। नई जिला कार्यकारिणी के चुनाव की घोषणा की।
सदन में जिला के छह शिक्षा खंडों में से चार ने विकेश कुमार का नाम जिला प्रधान पद के लिए रखा और जिला के दो शिक्षा खंडों ने सदन में अजय ठाकुर का नाम प्रधान पद के लिए अनुमोदित किया। दोनों में आम सहमति न होने से प्रधान पद के लिए वोटिंग हुई। वोटों की गिनती में विकेश कुमार को 27 वोट और अजय ठाकुर को 23 वोट पड़े। सभी अध्यापकों ने नवनियुक्त प्रधान विकेश कुमार को बधाई दी।
इसके साथ ही संघ के वरिष्ठ सदस्य रविंद्र कुमार को जिला महासचिव और विपन कुमार को वित्त सचिव के पद पर चुना गया। इस दौरान विज्ञान अध्यापकों की समस्याओं के बारे में भी विस्तार से चर्चा की गई। नवनियुक्त जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजेश गौतम ने भी सदन में अपने विचार रखे और संघ के सभी पदाधिकारियों व विज्ञान अध्यापकों को आश्वस्त किया कि भविष्य में सभी विज्ञान से जुड़े कार्यक्रमों में सहयोग लिया जाएगा। इस मौके पर अनिल भरवाल, अरुण कुमार, मनजीत कुमार, हंसराज, मनमोहन, अतुल कुमार, अशोक कुमार, सुरजीत कुमार, संतोष कुमार, जीवन शर्मा, मोमराज और राकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।