फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   vijay divas celevrated

विजय दिवस पर पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को दी बधाई

Wed, 16 Dec 2020 11:41 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 11:41 PM IST
विज्ञापन
vijay divas celevrated
पूर्व सैनिकों और वीर नारियों से बातचीत करतीं डीसी देवश्वेता बनिक। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। 1971 के युद्ध में भारत की विजय के 50वें स्वर्णिम दिवस के उपलक्ष्य पर शिमला में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित स्वर्णिम विजय दिवस समारोह का हमीरपुर, सुजानपुर और भोरंज में भी सीधा प्रसारण किया गया। समारोह का प्रसारण एलईडी स्क्रीन से हमीरपुर के बचत भवन, भोरंज के मिनी सचिवालय और सुजानपुर के तहसील परिसर में किया गया।
विज्ञापन

हमीरपुर के बचत भवन में आयोजित कार्यक्रम एवं प्रसारण के दौरान उपायुक्त देवश्वेता बनिक, एडीएम जितेंद्र सांजटा, सहायक आयुक्त राजकृष्ण ठाकुर, एसडीएम डॉ. चिरंजी लाल चौहान, सैनिक कल्याण निगम के ओएसडी विक्रम महाजन, सैनिक कल्याण विभाग के उपनिदेशक स्क्वॉड्रन लीडर मनोज राणा, जिला राजस्व अधिकारी देवराज भाटिया, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक शिव राम राही और अन्य अधिकारियों के अलावा पूर्व सैनिक, उनके परिजन और वीर नारियां भी उपस्थित रहीं। उपायुक्त देवश्वेता बनिक ने पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों को विजय दिवस की बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान कोविड-19 से संबंधित सभी नियमों की अनुपालना सुनिश्चित की गई। इसी प्रकार सुजानपुर और भोरंज में भी विजय दिवस समारोह के प्रसारण के दौरान उपमंडल स्तर के अधिकारियों के अलावा पूर्व सैनिक और उनके परिजन भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed