{"_id":"673e42d38fd2c439a501e1f4","slug":"vigilance-asked-for-attached-records-from-administration-regarding-goat-auction-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-141305-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बकरा नीलामी को लेकर विजिलेंस ने प्रशासन से मांगा संलग्न रिकाॅर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बकरा नीलामी को लेकर विजिलेंस ने प्रशासन से मांगा संलग्न रिकाॅर्ड
Thu, 21 Nov 2024 01:43 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 21 Nov 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीसी हमीरपुर के निर्देशों पर एसडीएम बड़सर ने एसपी विजिलेंस को लिखा था पत्र
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में नौ नवंबर को बकरा नीलामी पर उठे थे सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर में बकरा नीलामी मामले में विजिलेंस ने प्रशासन से रिकाॅर्ड मांगा है। मामले में डीसी हमीपुर अमरजीत सिंह के निर्देशों पर एसडीएम बड़सर राजेंद्र गौतम ने विजिलेंस जांच के लिए एसपी विजिलेंस मंडी को पत्राचार किया था। इस विषय पर अब विजीलेंस ने संबंधित रिकाॅर्ड भी प्रशासन से मांगा है, ताकि जांच को आगे बढ़ाया जा सके।
बीते नौ नवंबर को मंदिर परिसर में 31 बकरों की नीलामी 60 हजार रुपये में की गई थी। नीलामी के दौरान यह आरोप लगे थे कि बेहद कम कीमत पर बकरों को नीलाम किया गया है। दरअसल यह नीलामी मंदिर अधिकारी के निर्देशों पर कनिष्ठ सहायक की अगुवाई में करवाई गई थी। आमतौर पर इस नीलामी को उपसमिति के सदस्यों की ओर से करवाया जाता है, लेकिन उपसमिति की गैरमौजूदगी में नौ नवंबर को नीलामी कनिष्ठ सहायक की अगुवाई में करवाई गई। नीलामी पर सवाल उठने के बाद कर्मचारी को निलंबित कर विजीलेंस जांच की सिफारिश की गई है। जांच की सिफारिश का पत्र विजिलेंस को मिल गया है, लेकिन इसके साथ नीलामी पर उठे सवालों से जुड़ा रिकाॅर्ड संलग्न नहीं किया गया था। ऐसे में संलग्न रिकाॅर्ड को मांगा गया है, ताकि इस विषय पर जांच को आगे बढ़ाया जा सके।
वहीं, एसडीएम बड़सर की ओर से नीलामी के दौरान सवाल उठने के बाद प्रकाशित हुई खबरों सहित प्रारंभिक साक्ष्य और कार्रवाई का रिकाॅर्ड विजीलेंस को फिर से सौंपा गया है।
विज्ञापन
कोट
एसपी विजिलेंस मंडी कुलभूषण वर्मा ने कहा कि मामले की जांच के लिए पत्र मिल गया है। इसके साथ संलग्न रिकाॅर्ड को प्रशासन से मांगा गया है, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।