फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Vicious women robbing people through obscene video calls

अश्लील वीडियो कॉल के जरिये लोगों को लूट रही शातिर महिलाएं

Thu, 17 Jun 2021 07:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 07:48 PM IST
विज्ञापन
नादौन। अश्लील वीडियो कॉल के जाल में फंसकर लोगों को ब्लैकमेल करने के मामलों में क्षेत्र भर में काफी बढ़ोतरी हो रही है। कई लोगों को ऐसी महिलाएं मोटी चपत लगा चुकी हैं। क्षेत्र के एक व्यक्ति ने ऐसी ही कॉल करके उन्हें ब्लैकमेल करने का प्रयास कर रही महिला को खूब सबक सिखाया।
विज्ञापन

कॉल करने वाली महिला ने ब्लैकमेल तो दूर बल्कि अपनी जान छुड़ाने में ही भलाई समझी। मामले की जानकारी देते हुए व्यक्ति ने बताया कि बुधवार देर रात उन्हें एक व्हाट्सएप मैसेज आया और महिला ने चैटिंग करते हुए उनसे उनके काम के बारे में पूछा। इसके उपरांत महिला ने उन्हें वीडियो कॉल उठाने को कहा और प्रलोभन दिया कि वह इस काल में निर्वस्त्र होकर बात करेगी। इसके बाद व्यक्ति ने पैसों की बड़ी ऑफर दे डाली और उसके बाद महिला समझ गई और उसने अपना नंबर बंद कर दिया। क्षेत्र भर में ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं, जिनमें महिलाएं निर्वस्त्र होकर वीडियो कॉल करके तथा इसके स्क्रीनशॉट भेज कर उन्हें वायरल करने की धमकी देते हुए लोगों को ब्लैकमेल कर रही हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र भर में कई लोग इस चक्कर में फंस कर मोटी रकम लुटा चुके हैं। शर्म के मारे यह लोग पुलिस के पास शिकायत भी नहीं कर पा रहे हैं। इस संबंध में डीएसपी हमीरपुर रोहिन डोगरा ने बताया कि यदि कोई पीड़ित शिकायत करता है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि ऐसी कॉल से सावधान रहना चाहिए और यदि फिर भी कोई व्यक्ति गलती से इस चक्कर में फंस जाता है तो तुरंत पुलिस को इस बारे में सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed