फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Vice Chancellor of Technical University met the Governor

Hamirpur (Himachal) News: राज्यपाल से मिले तकनीकी विवि के कुलपति

Thu, 18 Apr 2024 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश के राज्यपाल एवं तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति शिव प्रताप शुक्ल से कुलपति प्रो. शशि कुमार धीमान ने शिमला राजभवन में शिष्टाचार भेंट की। कुलपति ने राज्यपाल को हिमाचल प्रदेश तकनीकी विवि हमीरपुर में चल रही गतिविधियों के बारे में अवगत करवाया। साथ ही आगामी शैक्षणिक सत्र में प्रस्तावित नए बदलाव और प्रवेश प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी। राज्यपाल ने तकनीकी विवि की ओर से विक्रमी संवत-2081 पर आधारित वार्षिक टेबल कैलेंडर और बॉल कैलेंडर का भी विमोचन किया। दोनों कैलेंडर में विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले भारतीय वैज्ञानिकों और महान विभूति के बारे में संक्षिप्त जानकारी प्रकाशित की गई है। राज्यपाल ने तकनीकी विवि के इस प्रयास की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed