फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Veterans' function held in Didvin

Hamirpur (Himachal) News: डिडवीं में मनाया पूर्व सैनिक समारोह

Tue, 28 Oct 2025 05:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 28 Oct 2025 05:40 AM IST
विज्ञापन
Veterans' function held in Didvin
18 जम्मू एंड कश्मीर राइफल्स के पूर्व सैनिक व उनके परिवार सदस्य। संवाद
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। 18 जम्मू एंड कश्मीर राइफल्स का पूर्व सैनिक मिलन समारोह डिडवीं टिक्कर में मनाया गया। कर्नल विजयदीप सिंह समारोह के मुख्य अतिथि रहे। कैप्टन संतोष कुमार ने बताया कि 18 जम्मू एंड कश्मीर राइफल्स की स्थापना 20 जुलाई 1981 को लेफ्टिनेंट कर्नल एपी सिंह की ओर से रेजीमेंटल सेंटर जबलपुर मध्यप्रदेश में हुई थी। तब से लेकर आज तक बटालियन देश सेवा एवं रक्षा की ओर अग्रसर है।
विज्ञापन

शूरवीरता और रण कुशलता का परिचय हमारे जांबाजों को प्रदान किए गए मेडलों से होता है। उन्होंने बताया कि समारोह को मनाने का श्रेय बलिदानियों और सेवानिवृत्त जांबाजों को जाता है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कर्नल विजयदीप सिंह के अलावा लेफ्टिनेंट कर्नल पीएस अत्री, कैप्टन संतोष कुमार, कैप्टन बलवंत सिंह, कैप्टन सुजान सिंह सहित 170 के लगभग पूर्व सैनिक एवं उनके परिवार सदस्य मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed