फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Vehicles parked in the streets creating trouble

गलियों में खड़े हो रहे वाहन, आने-जाने में परेशानी

Tue, 23 Feb 2016 05:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Tue, 23 Feb 2016 05:40 PM IST
विज्ञापन
Vehicles parked in the streets creating trouble

नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड-4 के बाशिंदे गलियों में बेतरतीब खड़े वाहनों, कच्चे रास्ते, सीवरेज असुविधा, अनियमित पेयजल आपूर्ति और बिजली के नंगे तारों के कारण परेशान हैं। शहरवासी बार-बार नगर परिषद, बिजली बोर्ड, आईपीएच समेत अन्य विभागों के चक्कर काट चुके हैं, लेकिन अभी तक समस्याएं ज्यूं की त्यूं हैं।

विज्ञापन


इन समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष एक मंच पर उठाकर उनके समाधान के लिए हिमाचल का नंबर एक अखबार अमर उजाला आपकी आवाज कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है।

मंगलवार को नगर परिषद हमीरपुर के टाउन हाल के प्रांगण में कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों की समस्याओं का जोरशोर से उठाया। अमर उजाला की टीम संबंधित विभागों के अधिकारियों और नगर परिषद के नुमाइंदों को समस्याग्रस्त इलाके पर लेकर गई।
विज्ञापन


सभी विभागों के अधिकारियों ने शहरवासियों की समस्याओं को जायज मानते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर नगर परिषद के अध्यक्ष सुलोचना देवी, उपाध्यक्ष दीप कुमार बजाज, वार्ड चार की पार्षद रीता खन्ना, छह के पार्षद अश्विनी कुमार, ईओ संजय कुमार, जेई अश्वनी कुमार, पर्यवेक्षक राजेंद्र शर्मा, बिजली बोर्ड के जेई राकेश वर्मा, आईपीएच के जेई संजय कटवाल समेत पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ड-4 में लगा समस्याओं का अंबार


गलियां : वार्ड-4 में गलियां और रास्ते कच्चे, खराब मौसम में इन रास्तों से गुजरना मुश्किल
सीवरेज : शहरियों को नगर परिषद और आईपीएच में आवेदन के बावजूद सीवरेज कनेक्शन नहीं
बिजली : बिजली के तार रिहायशी मकानों से सट कर निकल रहे हैं, हादसों का खतरा
सफाई : नियमित सफाई नहीं होने फैल रही बदबू से परेशानी, गंदगी से भरे रहते हैं कूड़ेदान
नालियां : सड़क और रास्तों की किनारे बनाई निकासी नालियां पड़ी हैं अवरुद्ध, परेशानी
स्ट्रीट लाइटें : शहर में स्ट्रीट लाइटें पड़ी हैं खराब, रात को अंधेरे में गलियों से गुजरना मुश्किल
पेयजल : शहर में पानी का प्रेशर कम, दूसरी और तीसरी मंजिल तक नहीं पहुंच पाता पानी
चेंबर : खुले पड़े हैं सीवरेज के चेंबर, हादसों का खतरा और बदबू से लोग परेशान
पार्किंग : गलियों, रास्तों पर वाहनों की अवैध पार्किंग, बीमारों को लाने-ले जाने में परेशानी
क्या कहते हैं लोग-
पुलिस स्टेशन के साथ गली को पक्का नहीं किया गया है जिससे परेशानी हो रही है। साथ ही यहां पर सफाई भी नियमित नहीं हो रही। नियमित सफाई न होने से गंदगी फैल रही है।
- वीरेंद्र मल्होत्रा

निकासी नाली का पानी शहर की नाली में न जाकर वार्ड की नाली में घुस रहा है। अधिक बहाव से पानी नालियां से बाहर निकल रहा है। समस्या का जल्द समाधान किया जाए।
- जसवंत सिंह

वार्ड में आदर्श स्कूल के साथ बिजली के तार घरों के पास से गुजर रहे हैं। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। बिजली बोर्ड को बताने के बाद भी समस्या हल नहीं हो रही।
 -केवल कृष्ण कपिल

सीवरेज कनेक्शन नहीं मिल रहा है। सीवरेज कनेक्शन के लिए रुपये भी जमा करवाए हैं। इसके बाद भी सुविधा नहीं मिल रही। सीवरेज कनेक्शन न मिलने से परेशानी हो रही है।
- ओम प्रकाश नंदा

वार्ड में कूड़ेदान स्थापित नहीं किए गए हैं जिससे लोग कहीं भी घरों का कूड़ा फेंक रहे हैं। खुले में कूड़ा फेंकने से गंदगी का माहौल बन रहा है। लोगों को परेशानी हो रही है।
- मनोहर लाल

कूड़ेदान स्थापित न होने से परेशानी हो रही है। वार्ड में डोर टू डोर कूड़ा उठाने का प्रावधान किया जाए। वार्ड के लोग भी संबंधित कर्मचारी को रुपये देने के लिए तैयार हैं। डोर टू डोर कूड़ा उठाने हो।
- शकीला चड्ढा

वार्ड-चार में चेंबर ब्लॉक हो चुके हैं जिससे नालियों में पानी की निकासी अवरुद्ध हो गई है। निकासी अवरुद्ध होने से बदबू का आलम बना हुआ है। शीघ्र ब्लॉक चेंबर को खोला जाए।
- ज्योति खन्ना

वार्ड की गलियों में रात को गाड़िया खड़ी रहती हैं। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। रात को मरीज को अस्पताल ले जाना हो तो मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
- इंदुबाला

वर्षों से नहीं मिल रहा सीवरेज का कनेक्शन। लोगों की प्राइवेट लैंड की वजह से सीवरेज कनेक्शन नहीं मिल रहा है। रास्ते की भी समस्या है। घर के आगे रास्ता नहीं है।
- लश्करी राम

सीवरेज कनेक्शन न मिलने से परेशानी है। कई बार अवगत करवाने के बाद भी कनेक्शन नहीं मिल रहा। विभागीय अधिकारी समस्या का उचित हल करवाए।
- आरके खन्ना

क्या कहते हैं अधिकारी

आईपीएच के जेई संजय कटवाल ने कहा कि लोगों की समस्याएं मिली हैं। शीघ्र ही समस्या का समाधान किया जाएगा।
बिजली बोर्ड के जेई राकेश वर्मा ने कहा कि लोग सहयोग प्रदान कर जमीन उपलब्ध करवाएं तो बिजली की तारों की परेशानी दूर हो सकती हैं।
नप के ईओ संजय कुमार ने कहा कि नगर परिषद के कर्मियों को शहर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। शौचालय की भी दिन में दो बार सफाई करने के निर्देश दिए हैं।

नप की वार्ड चार की पार्षद रीता खन्ना ने कहा कि शहरवासियों की सभी समस्याएं जायज हैं। लोगों की समस्याओं को दूर करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। घर-द्वार पर लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी। संबंधित विभागों के अधिकारियों को भी लोगों की समस्याएं शीघ्र दूर करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed