फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Vehicles galloping in the main market, complaint reached SP

Hamirpur (Himachal) News: मुख्य बाजार में सरपट दौड़ रहे वाहन, एसपी के पास पहुंची शिकायत

Wed, 22 May 2024 07:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 07:26 PM IST
विज्ञापन
गांधी चौक पर बेतरतीब ढंग से पार्क की गाड़ियों से हो रही समस्या
विज्ञापन

कुछ वाहन चालक तेज गति से भगाते हुए ले जाते हैं वाहन, राहगीरों को होती है परेशानी

प्रभात और सर्वहित सुधार सभा पदाधिकारियों ने बाजार में जगह-जगह कैमरे लगाने की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। मुख्यालय के मुख्य बाजार में नो पार्किंग जोन और वन वे ट्रैफिक के उल्लंघन का मामला एसपी हमीरपुर के समक्ष पहुंच गया है। प्रभात और सर्वहित सुधार सभा ने पुलिस अधीक्षक हमीरपुर को एक पत्र सौंपा है। पत्र के माध्यम से मुख्य बाजार में बेतरतीब ढंग से वाहन पार्क करने और तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई गई है। साथ ही सीसीटीवी लगाने की मांग पुलिस के समक्ष रखी गई है ताकि चालान के डर से वाहन चालक नियमों का उल्लंघन न कर सकें। प्रभात सुधार सभा के अध्यक्ष प्रकाश चंद सेन तथा सर्वहित सुधार सभा के अध्यक्ष कमलेश ने कहा कि गांधी चौक पर खड़े वाहन सड़क पर और भी दिक्कत का कारण बनते हैं। मनचले वाहन चालक अपने वाहनों को तीव्र गति से भगाते हैं। इससे स्कूल के बच्चे, बुजुर्ग, पुरुषों तथा महिलाओं को अपने आप को बचाना मुश्किल हो जाता है। किसी भी अनहोनी से बचने के लिए यहां पर गाड़ियां खड़ी करना और तेज गति से वाहन चलाने पर प्रतिबंध लगाया जाए। यह तभी संभव होगा जब यहां थोड़ी-थोड़ी दूरी पर सीसीटीवी लगाए जाएंगे। ऐसा होने पर चालान के डर से लोग यहां पर गाड़ियां भी खड़ी नहीं करेंगे और न ही चालक तेज गति से वाहनों को दौड़ाने का दुस्साहस करेंगे। दिनभर यहां पर गाड़ियां खड़ी रहती हैं लेकिन यहां पर किसी भी ट्रैफिक कर्मचारी की नियुक्ति नहीं है और समस्या का समाधान नहीं होता। ऐसे में इन गाड़ियों के चालान काटे जाएं और राहगीरों को सुविधा उपलब्ध करवाई जाए। एसपी हमीरपुर पदम चंद ने कहा कि मांग पत्र उन्हें मिला है। कानून की अनुपालना के लिए वाहन चालक सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed