{"_id":"6828e5b636911d1e2508e1be","slug":"vehicles-are-being-parked-on-the-side-of-the-under-construction-nh-03-causing-traffic-jam-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-155955-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: निर्माणाधीन एनएच 03 के किनारे खड़ी हो रही गाड़ियां, लग रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: निर्माणाधीन एनएच 03 के किनारे खड़ी हो रही गाड़ियां, लग रहा जाम
Sun, 18 May 2025 01:08 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 18 May 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
टौणी देवी मंदिर चौक के समीप एनएच 03 किनारे खड़ी गाडिय़ां। संवाद
सचित्र
लोगों ने पुलिस प्रशासन से की समस्या के समाधान की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
टौणी देवी (हमीरपुर)। निर्माणाधीन एनएच 03 के किनारे लोग गाड़ियां खड़ी कर रहे हैं, जिस कारण यहां पर अकसर जाम की स्थिति बन जाती है। इससे लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कतें आती हैं।
लोगों ने पुलिस प्रशासन से समस्या के समाधान की मांग की है। एनएच 03 निर्माण कार्य काफी समय से जारी है। अब सड़क को पक्का किया जा रहा है, लेकिन टौणी देवी में कई वाहन चालक अपने वाहनों को एनएच किनारे खड़ा कर दे रहे हैं, जिस कारण यहां पर नियमित रूप से जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। स्थानीय लोगों ने समस्या के समाधान की मांग उठाई है।
बीते कई दिनों से एनएच पर पार्क इन गाड़ियों के चलते लग रहे जाम में कई बार वाहन भी फंस जाते हैं। पैदल चलने वाले लोगों के साथ-साथ अन्य वाहन चालक भी खासा परेशान होते हैं। लोगों में अमन, विक्रांत, सुमन, दिलीप, अभिनव आदि ने कहा कि एनएच 03 के निर्माण कार्य से उम्मीद जगी थी कि यहां पर सफर अच्छा होगा, लेकिन सड़क किनारे खड़े वाहन परेशानी बढ़ा रहे हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आग्रह किया है कि एनएच 03 के किनारे वाहनों को न लगने दिया जाए।
विज्ञापन
कोट
चिन्हित स्थानों पर नो पार्किंग बोर्ड लगाए जाएंगे। एनएच किनारे खड़ी गाड़ियों के नियमित रूप से चालान किए जा रहे हैं।
-राजेश, एएसआई, पुलिस चौकी, टौणी देवी