फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   vegetable

किसान के खेत से सीधे उपभोक्ता के घर पहुंचेंगी ताजा सब्जियां

Wed, 06 May 2020 09:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। गांव में किसानों के खेतों में उगाई गई ताजा सब्जियां अब आपके घर-द्वार पर उपलब्ध हो सकेंगी। हिम ई-कार्ट मोबाइल ऐप पर सब्जी वाले इसमें सेतु बनेंगे और इसके माध्यम से किसान एवं उपभोक्ता दोनों ही इस सेवा का लाभ ले पाएंगे। यह अनूठी पहल जिला प्रशासन हमीरपुर की ओर से की गई है। कृषि विभाग के सहयोग के संचालित इस सुविधा का शुभारंभ बुधवार को उपायुक्त हरिकेश मीणा ने किया। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के कारण लागू निषेधाज्ञा के दौरान लोगों को घर-द्वार पर आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध करवाने के दृष्टिगत एक मोबाइल ऐप हिम ई-कार्ट जिला प्रशासन द्वारा विकसित किया गया है। गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध इस ऐप को कोई भी अपने मोबाइल पर डाउनलोड कर इसमें रजिस्टर कर सकता है। इसके उपरांत यहां दैनिक उपभोग की विभिन्न वस्तुएं ऑर्डर कर घर पर ही प्राप्त की जा सकती हैं। इस ऐप में उपभोक्ताओं के साथ-साथ अब अधिकृत विक्रेताओं एवं उत्पादकों को भी जोड़ा जा रहा है। कृषि उपनिदेशक डॉ. कुलदीप वर्मा ने बताया कि ताजा सब्जियों की आपूर्ति के लिए प्रारंभ हुई सेवा से नादौन विकास खंड के 11 किसान जुड़ चुके हैं। बुधवार को सुबह उनके घर जाकर सब्जियां प्राप्त की गईं। इसके उपरांत अधिकृत विक्रेता द्वारा इनकी बिक्री हमीरपुर शहर के अलग-अलग स्थानों पर की गई। किसान चांद किशोर, मोहिंद्र पाल, केशव राम, भोजराज, चंद्रपाल, प्रदीप, गंगाराम, उदय सिंह, विधि चंद, राम नारायण व विपिन शर्मा बड़ा, चौरू, कंदराला, जोल-सप्पड़, बाड़ी-कांगू, भदेरा व ग्वाल-पत्थर गांव से संबंध रखते हैं। उन्होंने कहा कि लोग ताजा सब्जियों के लिए हिम ई-कार्ट मोबाइल ऐप का प्रयोग कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त अधिकृत विक्रेता अमित ठाकुर से उनके मोबाइल नंबर 9418018037 पर तथा बिहारी लाल एंड संज के कार्तिक पुरी से मोबाइल नंबर 7018119113 भी संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed