फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Varshashalika turned into parking lot

Hamirpur (Himachal) News: वर्षाशालिका को बना दिया पार्किंग का अड्डा

Wed, 03 Apr 2024 07:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2024 07:48 PM IST
विज्ञापन
बिझड़ी से भोटा सड़क किनारे बनाई गई है वर्षाशालिका
विज्ञापन

शालिका में वाहन खड़े होने से लोगों को हो रही परेशानी
लोगों ने प्रशासन से समस्या का समाधान करने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बिझड़ी (हमीरपुर)। यात्रियों के लिए बनाई गई वर्षाशालिका को आजकल वाहनों की पार्किंग का अड्डा बना दिया गया है। पहले जो वर्षाशालिका यात्रियों को बारिश और कड़ी धूप से बचाने का काम करती थी, आजकल वहां दोपहिया वाहनों को खड़ा करने के लिए सरकारी सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे पूर्व इसी सड़क पर समताना के पास वर्षाशालिका में ग्रामीण की ओर से घास रखा गया था। मामला ध्यान में लाए जाने के बाद ही इसे वहां से हटाया जा सका।

स्थानीय लोगों राकेश कुमार, रोशन, प्रतीक, विजय, सोमनाथ, राजेंद्र आदि ने कहा कि वह कई बार पंचायत प्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी हालात वैसे ही हैं। लोगों को बसों का इंतजार करने के लिए धूप में खड़े होना पड़ रहा है लेकिन विभाग मूकदर्शक बना हुआ है। उन्होंने कहा कि कुछेक लोग अपने फायदे के लिए सरकारी संपत्ति का दुरुपयोग कर रहे हैं जो नियमों के खिलाफ है। उन्होंने प्रशासन से समस्या का समाधान करने की मांग की है। इस संदर्भ में लोक निमार्ण विभाग बड़सर के अधिशासी अभियंता राजेंद्र कुमार ने कहा कि मौके पर फील्ड कर्मचारियों को भेजा जाएगा और समस्या का समाधान करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed