फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Various welfare schemes being run for senior citizens

Hamirpur (Himachal) News: वरिष्ठ नागरिकों के लिए चलाई जा रहीं विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं

Thu, 02 Oct 2025 01:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 02 Oct 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Various welfare schemes being run for senior citizens
अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के उपलक्ष्य पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से आयोजित कार
हमीरपुर। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के उपलक्ष्य पर बुधवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय के सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिला कल्याण अधिकारी चमन लाल शर्मा ने कहा कि यह दिन हमारे वरिष्ठ नागरिकों को समर्पित है, जिनके परिश्रम एवं योगदान के कारण ही आज हम इस मुकाम पर पहुंचने में सक्षम हुए हैं। यह दिवस वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान देने और उनके कल्याण के लिए समर्पित है। सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं और उनके लिए कई विशेष सुविधाओं का प्रावधान भी किया है।
विज्ञापन

इस मौके पर आयुष विभाग की चिकित्सक डॉ. सचिन धीमान, स्वास्थ्य विभाग से ब्लॉक समन्वयक सलोचना, सेवानिवृत्त तहसील कल्याण अधिकारी राकेश पुरी और विभाग के अन्य अधिकारियों ने वरिष्ठ नागरिकों से संबंधित योजनाओं एवं विशेष सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान वयोवृद्ध नागरिकों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आईटीआई हमीरपुर की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed