{"_id":"672bcd8f0732848f760a1984","slug":"various-sports-courts-will-be-built-near-the-university-work-in-progress-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-140161-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: विश्वविद्यालय के समीप बनेंगे विभिन्न खेल कोर्ट, कार्य प्रगति पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: विश्वविद्यालय के समीप बनेंगे विभिन्न खेल कोर्ट, कार्य प्रगति पर
Thu, 07 Nov 2024 01:41 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 07 Nov 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
पढ़ाई के साथ-साथ विद्यार्थी अन्य गतिविधियों में भी होंगे शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में प्लेसमेंट ऑफिसर का पद भरा जाएगा। इस पद के लिए जल्द ही विज्ञापन निकाला जाएगा।
प्लेसमेंट ऑफिसर हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालय की प्लेसमेंट के साथ-साथ कैंपस प्लेसमेंट भी देखेंगे। तकनीकी विवि के कुलपति प्रो. शशि कुमार धीमान ने कहा कि विश्वविद्यालय के साथ एक छोटा मैदान है। यहां पर तीन से चार कोर्ट बनाने का कार्य प्रगति पर है। यहां बास्केटबॉल, बैडमिंटन सहित अन्य खेलों के कोर्ट बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रयास से विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ अन्य खेल गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति अकादमिक सत्र 2023-24 से आरंभ की है। मल्टीपल एंट्री और मल्टीपल एग्जिट का प्रावधान है। एक प्रश्र के जवाब में कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय में अटल, आंबेडकर चेयर स्थापित की गई हैं, लेकिन यहां चेयर पर अप्वाइंटमेंट नहीं हुई हैं।