{"_id":"67f1791a047a6c8bce085604","slug":"vaccination-campaign-launched-in-khairi-rangas-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-152559-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: खैरी रंगस में चलाया टीकाकरण अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: खैरी रंगस में चलाया टीकाकरण अभियान
Sun, 06 Apr 2025 12:10 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 06 Apr 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर )। स्वास्थ्य खंड नादौन की टीम ने खैरी रंगस पहुंचकर प्रवासियों के बच्चों का नियमित टीकाकरण किया। यहां पर गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य का चेकअप करने के उपरांत उनका भी टीकाकरण किया गया। इस मौके पर विशेष रूप से मात्र पांच महीने के बच्चे का घर जाकर ही टीकाकरण किया गया है। इस मौके पर करीब 10 छोटे बच्चों का टीकाकरण हुआ है जबकि पांच गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य चेकअप हुआ है। टीकाकरण प्रभारी ममता ने कहा कि प्रवासी बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष टीकाकरण सत्र का आयोजन किया गया है। स्वास्थ्य चेकअप के साथ-साथ इन सब की वैक्सीनेशन भी की गई है।
विज्ञापन