फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Vacant posts of specialists in Sujanpur hospital, patients wandering for treatment

Hamirpur (Himachal) News: डायरिया से लोग बेहाल, पानी शुद्ध, अब जांच पर भी उठने लगे सवाल

Sun, 09 Jun 2024 06:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 09 Jun 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
Vacant posts of specialists in Sujanpur hospital, patients wandering for treatment
स्वास्थ्य खंड टौणी देवी के तहत आशा कार्यकर्ता डायरिया मरीजों की जांच करते हुए। संवाद
हमीरपुर। जिला हमीरपुर के टौणी देवी स्वास्थ्य खंड में डायरिया का प्रकोप जारी है। शनिवार को भी तीन और लोग डायरिया से पीड़ित पाए गए हैं। ऐसे में 10 दिन में अब तक कुल 310 लोग डायरिया की चपेट में आ गए हैं। इसमें से 24 डायरिया पीड़ित अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के अलावा टौणी देवी और भोरंज अस्पताल में रोजाना लोग दवाई देकर घर लौट रहे हैं।
विज्ञापन

टौणी देवी स्वास्थ्य खंड के अधीन आने वाली चमनेड, बफड़ी, गसौता और लंबलू पंचायतों में अब तक सैकड़ों लोग डायरिया की चपेट में आ चुके हैं। वहीं, लगातार डायरिया फैलने से कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। स्वास्थ्य और जलशक्ति विभाग अब तक लिए गए पानी के सैंपलों की रिपोर्ट का सही बता रहे हैं। ऐसे में सवाल उठने लगे हैं कि आखिर बार-बार डायरिया कैसे फैल रहा है।
विज्ञापन

डायरिया फैलने के कारणों को लेकर कोई भी जिम्मेदारी से स्पष्ट बात नहीं कह रहा है। मगर लोग रोजाना डायरिया की चपेट में आ रहे हैं और अस्पतालों का रुख कर रहे हैं। बता दें कि जिला में पहले रंगस और फिर टौणी देवी के साथ ही अन्य क्षेत्रों में भी डायरिया फैला था। सैंकड़ों लोग डायरिया की चपेट में आ गए थे। उस दौरान भी जांच के बाद पानी शुद्ध होने की बात कही गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मगर जिले में बार-बार डायरिया का फैलना चिंता का विषय बना हुआ है। मग डायरिया फैलने के कारण क्या हैं ये हर बार ही स्पष्ट नहीं हो पा रहा है और न ही कोई विभाग इसपर खुल कर बोल रहा है। बीते दस दिनों में ही स्वास्थ्य खंड टौणी देवी की चार पंचायतों के 310 डायरिया की चपेट में आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग और जलशक्ति विभाग की ओर से लिए गए सैंपल पानी को शुद्ध बता रहे हैं।

पानी के छह और सैंपल लिए : सीएमओ
मुख्य चिकित्सा अधिकारी हमीरपुर डॉ. आरके अग्निहोत्री ने कहा कि जिन क्षेत्रों में डायरिया फैला हुआ है वहां लोगों की लगातार स्क्रीनिंग की जा रही है। लोगों को ओआरएस घोल के साथ जरूरी दवाइयां भी उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि शनिवार को भी डायरिया प्रभावित क्षेत्र से पानी के छह सैंपल लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर की माइक्रोबायोलॉजिकल लैब में भेजा गया है।

35 सैंपलों की रिपोर्ट में पानी शुद्ध : पंकज
जलशक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता पंकज ने कहा कि 10 दिन में पानी के 47 सैंपल लिए जा चुके हैं। इसमें से 35 की रिपोर्ट आ चुकी है, जिसमें पानी शुद्ध पाया गया है। शुक्रवार और शनिवार को लिए गए पानी के 6-6 सैंपलों की रिपोर्ट अभी आनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed