{"_id":"5eff5af98ebc3e42f4416259","slug":"v-hamirpur-hp-news-sml3373624104","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेसीबी चालक की मौत मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेसीबी चालक की मौत मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत कश्मीर में जेसीबी चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर संशय बना हुआ है। कोई ठोस सुराग हाथ न लगने के कारण पुलिस को मृतक की पोस्टमार्टम तथा उनके भोजन के नमूनों की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। मृतक के दोस्त की स्थिति टांडा में गंभीर बनी हुई है। वीरवार सुबह कश्मीर में बन रहे एक पुल के कार्य में लगे दो युवक शेड में बेहोश मिले थे। जिनमें एक की मौत हो गई थी, जबकि दूसरा गंभीर है। पता चला है कि बुधवार दोपहर तीन दोस्तों सुखदेव पुत्र जगतार निवासी नंगल कलां हरोली, अशोक पुत्र शंकर दास गांव बदारन नादौन तथा सुखविंदर निवासी हरोली ने अन्य मजदूरों सहित इकट्ठे भोजन किया था। इसमें बनी एक आम की सब्जी को उन्होंने रात के लिए रख लिया।
रात को तीनों ने खाना खाया परंतु यह सब्जी सुखविंदर ने नहीं खाई। सुखविंदर अलग कमरे में अकेला सोया था। वीरवार सुबह जब उसने सुखदेव और अशोक को आवाज लगाई तो एक ने बताया कि दम घुट रहा था। इसके बाद सुखविंदर कहीं चला गया। वहीं, पीछे रह रहे लोगों में से एक ने देखा कि दोनों की तबीयत खराब है और दोनों बेसुध थे। इसके बाद दोनों को गलोड़ अस्पताल लाया गया। जहां सुखदेव ने दम तोड़ दिया और अशोक को हमीरपुर और बाद में टांडा भेज दिया गया। सुखदेव ने ही अन्य लोगों को बताया था कि उस जगह बहुत बड़ा सांप है। जिससे कुछ लोग इस घटना को सांप के साथ जोड़कर देख रहे हैं। इस संबंध में डीएसपी रेणु शर्मा ने बताया कि मामले की छानबीन सभी विकल्पों को ध्यान में रखकर की जा रही है। थाना प्रभारी प्रवीण राणा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।