{"_id":"6894f9263ff9e871c10601df","slug":"uproar-in-gram-sabha-of-kakkar-panchayat-villagers-raised-demand-for-amendment-in-bpl-selection-process-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-163255-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: कक्कड़ पंचायत की ग्राम सभा में हंगामा, ग्रामीणों ने बीपीएल चयन प्रक्रिया में संशोधन की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: कक्कड़ पंचायत की ग्राम सभा में हंगामा, ग्रामीणों ने बीपीएल चयन प्रक्रिया में संशोधन की उठाई मांग
Fri, 08 Aug 2025 12:36 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 08 Aug 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
जाहू(हमीरपुर)। विकास खंड भोरंज की ग्राम सभा की बैठकों में बीपीएल चयन प्रकिया का विरोध जारी है। अब कक्कड़ पंचायत की ग्राम सभा की बैठक में ग्रामीणों ने नए सर्वे का विरोध कर सरकार से संशोधन की मांग की है।
पंचायत कार्यालय परिसर में वीरवार को ग्राम सभा की बैठक प्रधान विनोद कुमार की अध्यक्षता में हुई। सभा में 200 लोगों ने भाग लिया। बैठक में कोरम के पूरा होते ही जैसे ही नए सर्वे में आए 16 लोगों के नामों को अनुमोदन के लिए रखा तो ग्रामीणों ने इसका विरोध करते हुए खूब हंगामा किया। ग्रामीणों के विरोध के बावजूद पंचायत ने बीपीएल सूची का अनुमोदन करवाया तथा सूचना पंचायत के नोटिस बोर्ड पर लगा दी।
इस दौरान ग्रामीणों में लता देवी, रोशनी देवी, पुरूषोतम लाल, विशनदास, विद्या देवी, निर्मला देवी लता देवी, आशा देवी, पूर्व ब्लॉक समिति सदस्य पवन कुमार ने कहा कि पंचायत में इससे पहले बीपीएल में 133 लोग में थे, लेकिन अब केवल 16 ही रह गए हैं। नए सर्वे में पंचायत के कई गरीब परिवार छूट गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने पंचायत के मांग की कि लोगों की इस समस्या को प्रस्ताव के माध्यम से सरकार व प्रशासन तक पहुंचाया जाए और नए बीपीएल सर्वे की प्रक्रिया में संशोधन किया जाए। सभा में पंचायत उपप्रधान कुलदीप चंद, पंचायत प्रतिनिधि संतोषी देवी, अनीता देवी, निर्मला देवी, ब्रहमी देवी, सत्या देवी व सिलाई अध्यापिका आशा देवी मौजूद रही।
कोट
नए सर्वे में केवल 16 ही लोग बीपीएल में आए हैं। ग्रामीणों ने ग्राम सभा की बैठक में की। नए सर्वे का विरोध किया है और सरकार से बीपीएल चयन प्रकिया के प्रावधानों में संशोधन करने की मांग की है। पंचायत ग्रामीणों की मांग को खंड विकास अधिकारी भोरंज तक पहुंचाएगी।
-विनोद कुमार, प्रधान कक्कड़ पंचायत
फोटो- कक्कड़ पंचायत की ग्राम सभा की बैठक में उपस्थित महिलाएं व अन्य लोग।