{"_id":"68cd9c412edee4c85f08d10f","slug":"unknown-person-broke-into-the-shop-and-broke-the-wires-of-cctv-cameras-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-167334-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: अज्ञात ने दुकान में घुसकर सीसीटीवी कैमरों के तार तोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: अज्ञात ने दुकान में घुसकर सीसीटीवी कैमरों के तार तोड़े
Sat, 20 Sep 2025 06:37 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 20 Sep 2025 06:37 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। सदर थाना के तहत एक दुकान में चोरी के प्रयास का मामला सामने आया है। अज्ञात व्यक्ति जब दुकान के ताले नहीं तोड़ सका तो उसने परिसर में लगे तीन सीसीटीवी कैमरों के तार तोड़ दिए। व्यक्ति दुकान के परिसर में पहुंचा तथा यहां पर आधी रात को कपड़े बदले। जब उसने सीसीटीवी कैमरे देखे तो उनके तार तोड़ डाले। शहर के बीचों-बीच हुई इस हरकत से दुकानदार सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं। दुकान के मालिक आशीश नंदा ने घटना की जानकारी के साथ-साथ सीटीटीवी फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध करवा दीं। एसपी भगत सिंह ठाकुर ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन