फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   unknown demage transformer, electricity stopped

शरारती तत्वों ने हमीरपुर मुख्यालय पर तीन बिजली ट्रांसफर किए ठप

Sun, 02 Oct 2022 12:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय हमीरपुर में पुलिस की नाक में दम करने वाले शरारती तत्व सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और चोरी की घटनाओं के अंजाम देने के अलावा अब बिजली बोर्ड के लिए भी परेशानी के सबब बन गए हैं। शुक्रवार रात पौने दस बजे से साढ़े ग्यारह बजे के बीच शरारती तत्वों ने 11 केवी बिजली लाइन के तहत तीन अलग-अलग जगहों पर स्थापित बिजली ट्रांसफार्मर के जिओ स्विच निकाल दिए। इससे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर के खेल मैदान में चल रही रामलीला का मंचन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

वहीं, नगर परिषद के वार्ड नंबर दो और तीन प्रतापनगर और अणु कलां ग्राम पंचायत में करीब दो घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। जबकि, जिला न्यायालय में पूरी रात बिजली आपूर्ति गुल रही। ट्रांसफार्मर से जिओ स्विच निकालने के दौरान अज्ञात व्यक्ति किसी भयानक हादसे का शिकार हो सकता है। वहीं, बिजली लाइनों की मरम्मत करने वाले बिजली बोर्ड के कर्मचारी भी किसी हादसे के शिकार हो सकते हैं। साथ ही बिजली के कई उपकरण खराब हो सकते हैं।
विज्ञापन

शातिर ने 250 केवीए गौतम होटल टैक्सी स्टैंड के समीप, 250 केवीए एएमडी, उपायुक्त कार्यालय के समीप और 400 केवीए जिला न्यायालय हमीरपुर के समीप ट्रांसफार्मर के जिओ स्विच निकाले हैं। जिला मुख्यालय पर पुलिस की गश्त होती है। वहीं, नगर परिषद क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे भी स्थापित हैं। इसके बावजूद शरारती तत्वों की ओर से बिजली ट्रांसफार्मर से जिओ स्विच निकालने से कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, बिजली बोर्ड हमीरपुर के एसडीओ अश्वनी पुरी ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने हमीरपुर के तीन अलग-अलग स्थानों पर स्थापित बिजली ट्रांसफार्मर के जिओ स्विच निकाल दिए। इससे शहर और पंचायत क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी। जिओ स्विच निकालने के दौरान 1100 केवी बिजली लाइन की चपेट में आने से बड़ा हादसा हो सकता है। किसी की जान भी जा सकती है। इस बारे में पुलिस में शिकायत दी है।

उधर, एसएचओ हमीरपुर संजीव गौतम ने कहा कि अभी तक इस तरह की कोई शिकायत मेेरे ध्यान में नहीं है। स्टाफ से पता करने के बाद उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed