फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Union Minister gave gifts of 40 crores to Sujanpur

केंद्रीय मंत्री ने सुजानपुर को दी 40 करोड़ की सौगातें

Sun, 10 Apr 2022 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Union Minister gave gifts of 40 crores to Sujanpur
सुजानपुर में मुख्यमंत्री लोक भवन का शिलान्यास करते केंद्रीय मंत्री व पंचायती राज मंत्री। - फोटो : Hamirpur-HP
सुजानपुर (हमीरपुर)। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने रविवार को सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपये की योजनाओं के शिलान्यास एवं उद्घाटन किए। उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर भी मौजूद रहे। उन्होंने चौरी में सेंट्रल रोड फंड से करीब 33 करोड़ की लागत से होने वाले कोट, चौरी, सुजानपुर सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन किया और ग्राम पंचायत पनोह में करीब 45 लाख रुपये की लागत से बनने वाले मुख्यमंत्री लोक भवन की आधारशिला भी रखी। इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने ग्राम पंचायत टीहरा में 60 लाख रुपये की लागत से बने कृष्ण धाम का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

सुजानपुर में करीब साढे़ चार करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले बीडीओ कार्यालय और करीब 50 लाख रुपये से बनने वाले पंचायत समिति भवन एवं विश्राम गृह का शिलान्यास किया। इसके बाद उन्होंने भलेठ में आदि शिवधाम का उद्घाटन किया तथा इसी परिसर में 50 लाख रुपये की लागत से बनने वाले स्वरोजगार केंद्र का शिलान्यास भी किया। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के जन्मदिन कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर जनसमूह को रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास के कई नए आयाम स्थापित किए जा रहे हैं। रामनवमी के शुभ अवसर पर क्षेत्र में 40 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों के उद्घाटन एवं शिलान्यास किए गए हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में बड़े पैमाने पर जारी विकास कार्यों के कारण यहां की पंचायतें प्रदेश की अन्य पंचायतीराज संस्थाओं के लिए मॉडल बन रही हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अन्य पंचायतों को भी प्रेरित करने के लिए इन कार्यों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज पूरे विश्व में एक मिसाल बन चुका है। कोरोना संकट में लगभग 80 करोड़ लोगों को ढाई साल तक मुफ्त राशन उपलब्ध करवाना, कोरोना रोधी वैक्सीन की 180 करोड़ से अधिक डोज लगाना और यूक्रेन संकट से घिरे हजारों भारतीय विद्यार्थियों को सकुशल वापस लाकर नरेंद्र मोदी ने सशक्त एवं दूरदर्शी नेतृत्व का परिचय दिया है। सभी लोगों का धन्यवाद करते हुए प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि वह इस स्नेह के लिए सदैव ऋणी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले प्रेम कुमार धूमल को शुभकामनाएं देते हुए ग्रामीण विकास, पंचायतीराज, कृषि, पशु एवं मत्स्य पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि प्रदेश के चहुमुखी विकास और समाज के हर वर्ग के उत्थान में पूर्व मुख्यमंत्री का बड़ा योगदान रहा है। सुजानपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत टीहरा और दाड़ला ने एक मिसाल कायम की है। टीहरा में श्रीकृष्ण धाम और दाड़ला पंचायत के भलेठ गांव में शिव धाम का निर्माण मनरेगा कनवर्जेंस से किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed