फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Union Minister distributed first aid kit to taxi union members

Hamirpur (Himachal) News: केंद्रीय मंत्री ने टैक्सी यूनियन सदस्यों को फर्स्ट एड किट का किया वितरण

Sat, 16 Mar 2024 07:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 07:46 PM IST
विज्ञापन
Union Minister distributed first aid kit to taxi union members
केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर टैक्सी यूनियन हमीरपुर में चालकों को फस्र्ट एड किट वितरित करते
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। पांचवीं बार लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी बनाए जाने के बाद शनिवार को केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर हमीरपुर मंडल के पक्का भरो और बस स्टैंड पहुंचे। जहां पर मंडल हमीरपुर के कार्यकर्ताओं और टैक्सी यूनियन के सदस्यों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस उपलक्ष्य पर अनुराग ठाकुर ने टैक्सी यूनियन के सदस्यों को फर्स्ट एड बॉक्स वितरित किए। इसमें पेट और बुखार की दवाई और कट लगने पर फर्स्ट एड की दवाई दी गई। अनुराग ठाकुर ने सुरक्षा नियमों का पालन करने की सलाह दी। कहा कि भाजपा की ओर से बनाए गए फोरलेन शिमला मटौर के माध्यम से सफर 45 किलोमीटर तक कम हो जाएगा। हिमाचल प्रदेश के लिए 11000 करोड़ की राशि से सड़कों का निर्माण कराया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो काम शुरू किए थे उन्हीं के उद्घाटन कर कांग्रेस अपना नाम चमकाने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस ने चुनाव से पहले भी 1500 रुपये का फॉर्म भरवाया और आज भी वही फॉर्म भरवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed