फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Under-19 sports competition to be held in Bhoranj School from 2nd to 4th September

Hamirpur (Himachal) News: भोरंज स्कूल में 2 से 4 सितंबर तक होगी अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता

Sat, 31 Aug 2024 07:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 07:49 PM IST
विज्ञापन
सरकारी, निजी हाई व वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं के करीब 280 खिलाड़ी लेंगे भाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

जाहू (हमीरपुर)। भोरंज खंड के अंडर-19 वर्ग में लड़कों की खंडस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता मुख्यमंत्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज में 2 से 4 सितंबर को होगी। इसमें कबड्डी, वॉलीबाल व बैडमिंटन सहित तीन खेलों में करीब 280 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे।


प्रधानाचार्य अनिल डोगरा ने बताया कि तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए स्कूल स्तर पर अलग-अलग कमेटियां गठित की गई है। खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भोरंज ब्लॉक के करीब 26 हाई व वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं के खिलाड़ी भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सरकारी व निजी स्कूलों के खिलाड़ियों की संख्या 280 से अधिक हो सकती है। खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ 2 सितंबर को 11ः00 बजे वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के चेयरमैन रामचंद्र पठानिया करेंगे। इस अवसर पर स्थानीय स्कूल की छात्राएं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत करेंगी। खंडस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जाहू के डीईपी चमन लाल को खंड समन्वयक और अनिल कुमार पट्टा को सहायक समन्वयक बनाया गया है। शनिवार को मौसम साफ रहने पर विभिन्न स्कूलों जाहू, मुंडखर, भुक्कड़, भरेड़ी, भोरंज, खरवाड़ व पट्टा के खिलाड़ियों ने खूब अभ्यास किया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed