फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Unbranded syringe chocolate being sold in the markets of Badsar

Hamirpur (Himachal) News: बड़सर के बाजारों में बिक रही बिना ब्रांड की सिरिंज चॉकलेट

Sat, 14 Oct 2023 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Oct 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Unbranded syringe chocolate being sold in the markets of Badsar
सिरिंज चॉकलेट।(स्रोत: संवाद)
बिझड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के बाजारों में सिरिंज में चॉकलेट भरकर बेची जा रहीं हैं। इन सिरिंजों पर न तो किसी उत्पाद निर्माता कंपनी का नाम है और न चॉकलेट बनाने वाली कंपनी का नाम है। बच्चे दस रुपये में सिरिंज के लालच और चॉकलेट खाने के लिए इसे खूब खरीद रहे हैं। इससे उनकी सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा है। कंपनी का नाम न होने के कारण यह पता नहीं लग पा रहा है कि सिरिंज को पहले इस्तेमाल किया गया है या नहीं। अगर इनका पहले इस्तेमाल किया होगा तो बच्चे चॉकलेट के लालच में किसी भी बीमारी का शिकार हो सकते हैं। बड़सर, दरकोटी, गारली व बिझड़ी के बाजार में दुकानदार इस सिरिंज वाली चॉकलेट को बेच रहे हैं।
विज्ञापन



खाद्य सुरक्षा विभाग और खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक दुकानों में बिना ब्रांड वाला सामान बेचने वालों पर कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं। व्यापार मंडल बिझड़ के प्रधान बब्बी शर्मा, ओंकार शर्मा, महेंद्र सिंह राजूपत, देश राज, शुभम शर्मा व अनिल शर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार और खाद्य आपूर्ति विभाग को इस तरह के बिना ब्रांड वाले चॉकलेट बेचने वालों पर कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने विभाग से मांग की है कि बिना ब्रांड वाले चॉकलेट बेचने वाले दुकानदारों और इसे सप्लाई करने वाले मुनाफाखोरों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि बच्चों की सेहत से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ न हो पाए। जिला खाद्य आपूर्ति विभाग के नियंत्रक अरविंद शर्मा ने बताया कि निरीक्षक को इस बारे में कार्रवाई करने के लिए आदेश जारी कर दिए हैं। निरीक्षण कर बिना ब्रांड वाले चॉकलेट बेचने वालों पर कार्रवाई की जाएगी और उनको जुर्माना भी किया जाएगा। उधर, सीएमओ हमीरपुर डॉ. आरके अग्निहोत्री ने कहा कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन




देशराज अत्री: संपादित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed