{"_id":"669fb5dcf40388d41707939e","slug":"ultrasound-will-be-conducted-every-week-in-civil-hospital-bhoranj-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-132038-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सिविल अस्पताल भोरंज में हर सप्ताह होंगे अल्ट्रासाउंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सिविल अस्पताल भोरंज में हर सप्ताह होंगे अल्ट्रासाउंड
विज्ञापन
सप्ताह के प्रत्येक वीरवार को उपलब्ध करवाई जाएगी सुविधा
अब गर्भवती महिलाओं और अन्य मरीजों को नहीं जाना पड़ेगा हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी
भोरंज (हमीरपुर)। सिविल अस्पताल भोरंज में अब हर सप्ताह अल्ट्रासाउंड करवाने की सुविधा मिलेगी। इससे पहले अस्पताल में माह में एक बार या कई बार दो बार अल्ट्रासाउंड करवाने की सुविधा मिलती थी। इससे मरीजों और गर्भवती महिलाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब इस समस्या का हल कर दिया है। हर सप्ताह वीरवार को अल्ट्रासाउंड करवाने की सुविधा मरीजों को दी जाएगी। सिविल अस्पताल भोरंज की रोजाना की ओपीडी 450 के करीब है। पूर्व में अल्ट्रासाउंड न होने पर मरीजों को हमीरपुर अस्पताल जाना पड़ता था। इससे गर्भवती महिलाओं को आने जाने की खासी परेशानी होती थी। अब उन्हें भी राहत मिलेगी। इस बारे में स्वास्थ्य खंड अधिकारी भोरंज डॉक्टर ललित कालिया ने कहा कि सिविल अस्पताल में हर सप्ताह वीरवार को अल्ट्रासाउंड हो रहे हैं। भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि जल्द ही अस्पताल में हर रोज अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध होगी।