{"_id":"606c64178ebc3e59220c67c5","slug":"two-year-old-child-drank-diesel-died-in-tanda-hospital-hamirpur-hp-news-sml366570370","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल के बच्चे ने पी लिया डीजल, टांडा अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो साल के बच्चे ने पी लिया डीजल, टांडा अस्पताल में मौत
विज्ञापन
Two-year-old child drank diesel, died in Tanda hospital
नादौन। उपमंडल नादौन में एक प्रवासी बच्चे ने गलती से डीजल पी लिया। तबीयत खराब होने पर परिजन उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल नादौन ले गए। चिकित्सकों ने बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
माता और पिता का रो रोकर बुरा हाल है। नगर परिषद नादौन के वार्ड नंबर सात के नगारड़ा नामक स्थान के साथ लगती मान खड्ड के किनारे बसाई झुग्गियों में बच्चा अपना माता-पिता के साथ रहता था। माता-पिता यहां मजदूरी का काम करते हैं। मंगलवार को प्रवासी बच्चे अपनी झुग्गियों के पास खेल रहे थे कि अचानक एक दो वर्षीय बच्चा बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ा। बच्चों के चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुन कर परिजन मौके पर पहुंचे।
उसे तुरंत नादौन अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए उसे टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया, परंतु वहां पर उपचार के दौरान के उसकी मौत हो गई। नादौन थाना प्रभारी नीरज राणा ने कहा कि बच्चे ने गलती से एक बोतल में रखे डीजल का सेवन कर लिया और उसके उपरांत उसकी तबीयत बिगड़ गई। घटना के समय बच्चे के माता पिता घर पर नहीं थे। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।