फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Two wheeler drivers in the district were careless of accidents

Hamirpur (Himachal) News: हादसों से बेपरवाह हुए जिले में दोपहिया वाहन चालक

Mon, 20 Mar 2023 11:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Mar 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश के सबसे शिक्षित जिला हमीरपुर में दोपहिया वाहन चालक यातायात नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ रहे हैं। एक मोड़ पर ट्रिप्पल राइडिंग तो दूसरे मोड़ पर बिना हेलमेट मोटरसाइकिल और स्कूटी दौड़ते हुए ऐसे वाहन चालक सहज देखे जा सकते हैं। लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों से ये वाहन चालक सबक नहीं ले रहे हैं वहीं, जिले में पुलिस भी मोटर वाहन नियमों का पालन करवाने में असफल साबित हो रही है।
विज्ञापन

इसके अलावा जिला मुख्यालय हमीरपुर में कुछ दोपहिया वाहन चालक आधी रात को सड़कों पर निकल कर लोगों की नींद उड़ा रहे रही है। करीब आधा दर्जन मोटरसाइकिल सवारों ने मॉडिफाइड साइलेंसर लगाए हैं। जो बंदूक की गोलियों की तरह अजीबोगरीब आवाजें निकाल रहे हैं। इससे शिशु, बीमार और खासकर आजकल वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी में जुटे परीक्षार्थी खासे परेशान हैं।
विज्ञापन

प्रवासी मिक्सचर पर हो रहे सवार
ट्रैक्टर के पीछे बंधे कंकरीट मिक्सचर में भी प्रवासी मजदूर यात्रा कर रहे हैं। जिससे मोड़ पर हर वक्त हादसों का खतरा सताता है। पूर्व में भी कई जिलों में कंकरीट मिक्सचर मशीन के पलटने से हादसे पेश आ चुके हैं लेकिन सड़क हादसों से एक ओर न तो वाहन चालक सबक ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हुडदंग की शिकायतें मिलीं, नियमों की अवेहना नहीं होगी बर्दाश्त
जिला पुलिस समय-समय पर सड़क सुरक्षा नियमों की पालना करने के लिए वाहन चालकों को जागरूक करती रही है। हमीरपुर में दोपहिया वाहन चालकों के हुड़दंग की शिकायतें मिली हैं। पुलिस पिछले चार दिन से रात को पुलिस की ओर से शहर में जगह-जगह नाके लगाए जा रहे हैं। यातायात नियमों की अवहेलना किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जा सकती।
अशोक कुमार वर्मा, एएसपी हमीरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed