फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   two village become containment zone

भोरंज और हमीरपुर के दो गांव बने कंटेनमेंट जोन

Sun, 26 Jul 2020 10:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। कोरोना संक्रमण के पॉजिटिव मामले सामने आने पर भोरंज और हमीरपुर उपमंडल के एक-एक गांव को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। इस संबंध में जिलाधीश हरिकेश मीणा ने अलग-अलग आदेश जारी कर दिए हैं। भोरंज उपमंडल की ग्राम पंचायत बधानी के वार्ड नंबर 7, गांव दलालड़ में घुमारली-दलालड़ सड़क की दाईं ओर भूमि देव के घर से राम सिंह के घर तक कंटेनमेंट जोन रहेगा। इसी प्रकार हमीरपुर उपमंडल की ग्राम पंचायत दाड़ी के वार्ड नंबर 5 गांव घरान में मुख्य रास्ते की दाईं ओर जगदीश चंद के घर से कुलजीत सिंह के घर तक और मुख्य रास्ते की बाईं ओर कमलेश चंद के घर से दीनानाथ के घर तक कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। कंटेनमेंट जोन घोषित होने के बाद इन क्षेत्रों में कोई भी व्यक्ति अथवा वाहन बाहर से भीतर या भीतर से बाहर नहीं आ-जा सकेगा।
विज्ञापन

सरकारी तथा आवश्यक सेवाओं में लगे व्यक्तियों एवं वाहनों को इसमें छूट रहेगी। इस क्षेत्र में निषेधाज्ञा में दी गई छूट भी समाप्त कर दी गई है। लोगों को दूध, किराना, फल, सब्जियां, दवाइयां, रसोई गैस सिलिंडर सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति स्थानीय प्रशासन की ओर से घर-द्वार पर ही की जाएगी। इन क्षेत्रों में आगामी आदेशों तक कोई भी व्यक्ति अपने घर से बाहर नहीं निकलेगा और न ही पैदल अथवा वाहन से यात्रा कर सकेगा। ये आदेश तुरंत प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed