फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Two private buses collide head-on in Gallu Amb, glass broken

Hamirpur (Himachal) News: गल्लू अंब में दो निजी बसों की आमने-सामने टक्कर, शीशे टूटे

Thu, 07 Aug 2025 12:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 07 Aug 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Two private buses collide head-on in Gallu Amb, glass broken
डेरा परोल सड़क पर गल्लू अंब में टकराई दो निजी बसें। स्रोत : जागरूक पाठक
जाहू/भोरंज (हमीरपुर)। बस्सी से हमीरपुर वाया डेरा परोल सड़क पर गल्लू अंब के पास दो निजी बसों में आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर में दोनों बसों को काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

घटना बुधवार दोपहर बाद की है। तरक्वाड़ी से दो किलोमीटर दूर एक बस बस्सी से हमीरपुर की ओर जा रही थी। दूसरी बस हमीरपुर से जाहू वाया भरेड़ी आ रही थी। मोड़ काटते ही दोनों बसों में आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई। इस टक्कर से बसों में बैठी सवारियों ने भी जोर-जोरे से चिल्लाना शुरू कर दिया। इस टक्कर में बसों के शीशे टूट गए और कुछ अन्य नुकसान भी हुआ है।
विज्ञापन

गनीमत रही कि यात्रियों को कोई नुकसान नहीं हुआ है। घटना के बाद दोनों पक्षों में बहसबाजी हुई और सड़क पर जाम लग गया। दोनों बसों के मालिकों को सूचना दी गई। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। भोरंज थाना प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर ने बताया कि सूचना मिलने ही पुलिस जांच दल को मौके पर भेजा गया। वहीं, आपसी समझौता होने के कारण किसी प्रकार का मामला दर्ज नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन





डेरापरोल सड़क पर गल्लू अंब में टकाराई दो निजी बसें। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed