फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   two more police employes positive

भोटा पुलिस सहायता कक्ष प्रभारी समेत दो कोरोना पॉजिटिव

Fri, 11 Sep 2020 11:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस सहायता कक्षा भोटा के प्रभारी समेत एक अन्य कांस्टेबल की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सहायता कक्ष के एक कांस्टेबल समेत कुल 9 पुलिस जवान वीरवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। शुक्रवार को कोरोना संक्रमित पाए गए दोनों पुलिस कर्मचारी वीरवार को कोरोना संक्रमित पुलिस जवानों के प्राथमिक संपर्क में आए थे। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने इनके सैंपल जांच के लिए भेजे। शुक्रवार को दोनों पुलिस कर्मचारियों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई।
विज्ञापन

रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही शुक्रवार देर शाम को पुलिस सहायता कक्षा भोटा को सैनिटाइज किया गया। अमर उजाला ने पुलिस प्रशासन की लापरवाही को उजागर करते हुए 11 सितंबर के अंक में शीर्षक ‘कोरोना सैंपल देने के बाद भी ड्यूटी देते रहे नौ पॉजिटिव पुलिस कर्मी’ खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। कोरोना संक्रमित यह सभी पुलिस जवान सैंपल देने के बाद भी ड्यूटी पर तैनात रहे। अधिकांश पुलिस जवान यातायात ड्यूटी पर थे। जिस कारण इनके संपर्क में कई लोग आए हैं। स्वास्थ्य विभाग अब इनके संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार कर रहा है। जिला हमीरपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 730 पहुंच गई है। जिले में सक्रिय मामलों की संख्या 166 है। उधर, सीएमओ हमीरपुर डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि जिलाभर में शुक्रवार को दो पुलिस जवान कोरोना संक्रमित निकले हैं। उन्होंने सभी लोगों से अपील की है कि जो व्यक्ति कोरोना जांच के लिए सैंपल देते हैं, वह एसओपी के तहत रिपोर्ट आने तक घर पर आईसोलेट रहें, ताकि अन्य लोग इस महामारी से बच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed