{"_id":"5ed7daa38ebc3e902c20959e","slug":"two-more-corone-positive-hamirpur-hp-news-sml334667348","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर में कोरोना संक्रमितों के दो नए मामले आए सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर में कोरोना संक्रमितों के दो नए मामले आए सामने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिला हमीरपुर में कोविड-19 के दो नए मामले सामने आए हैं। 30 वर्षीय युवक बारी मंदिर टौणीदेवी का रहने वाला है, जोकि हाल ही में दिल्ली से लौटा है। इसे प्रशासन ने अणु हमीरपुर में संस्थागत क्वारंटीन किया था। दूसरा 25 वर्षीय युवक जाहू उपमंडल भोरंज का रहने वाला है, जोकि हाल ही में मोहाली चंडीगढ़ से लौटा है। इसे प्रशासन ने जाहू में संस्थागत क्वारंटीन किया था।
प्रशासन ने गत दिवस इनके सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेजे थे। बुधवार को दोनों की सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने इन दोनों को कोविड-19 केयर सेंटर शिफ्ट कर दिया है और प्राथमिक संपर्कों की जानकारी जुटाई जा रही है। इन दो नए मामलों के साथ जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 114 पहुंच गई है। जिसमें से 39 स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि एक की मौत हो चुकी है। वर्तमान में जिला हमीरपुर में कोरोना संक्रमितों के सक्रिय मामले 74 हैं। उधर, उपायुक्त हमीरपुर हरिकेश मीणा ने कहा कि बुधवार को कोरोना संक्रमितों के दो नए मामले सामने आए हैं। दोनों संस्थागत क्वारंटीन सेंटर में थे और अब इन्हें कोविड-19 केयर सेंटर शिफ्ट कर दिया गया है।