{"_id":"6ace99a436bf3c3f3d01de59","slug":"cameras-will-keep-an-eye-on-those-dumping-garbage-under-the-cover-of-darkness-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1010-211842-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: रात के अंधेरे में कचरा फेंकने वालों पर कैमरों से रहेगी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: रात के अंधेरे में कचरा फेंकने वालों पर कैमरों से रहेगी नजर
Wed, 14 Oct 2026 02:20 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 14 Oct 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला में प्रकाशित संवाद न्यूज़ एजेंसी की खबरें। संवाद
हमीरपुर। शहर में सार्वजनिक स्थानों पर रात के अंधेरे में कचरा फेंकने वालों पर अब निगरानी बढ़ेगी। नगर निगम ने कचरा हॉटस्पॉट पर कैमरे लगाने के लिए टेंडर जारी कर दिया है।
वहीं, जंगलों और अन्य स्थानों पर खुले में कचरा फेंकने से बने हॉटस्पॉट को जालियों से कवर किया जाएगा। वन भूमि से जुड़े ऐसे स्थानों पर जालियां लगाने के लिए निगम ने वन विभाग से पत्राचार किया है।
अमर उजाला में 7 से 10 अक्तूबर तक प्रकाशित संवाद न्यूज एजेंसी के अभियान ''स्वच्छता पर गंदगी का दाग'' के तहत कचरा हॉटस्पॉट और सफाई व्यवस्था की पड़ताल में सामने आई समस्याओं के बाद नगर निगम ने निगरानी और रोकथाम के कदम उठाए हैं।
विज्ञापन
अभियान के दौरान ट्राला यूनियन, केंद्रीय विद्यालय, गंदा नौण और हमीर अस्पताल के साथ लगते नाले के समीप नियमित सफाई के बावजूद रात में कचरा फेंके जाने का मामला सामने आया था। चेतावनी बोर्ड लगाने के बाद भी स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ।
कुछ स्थानों पर वाहनों में भरकर कचरा लाने और खुले में फेंकने की शिकायतें भी मिली थीं। नगर निगम के अनुसार, टेंडर आवंटन की प्रक्रिया 21 दिन के भीतर पूरी कर कैमरे लगाने का काम शुरू करने की योजना है। कैमरों से नियमों का उल्लंघन करने वालों की पहचान करने में मदद मिलेगी।
फीडिंग प्वाइंट की निगरानी भी निगम के जिम्मे
शहर में लावारिस कुत्तों को खाने की सामग्री डालने के कारण जगह-जगह गंदगी फैलने की समस्या को देखते हुए नगर निगम फीडिंग पॉइंट बनाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए कर्मचारियों की बैठक बुलाई गई है। निगम के अनुसार, फीडिंग पॉइंट पर निगरानी और साफ-सफाई की जिम्मेदारी निगम के कर्मचारी ही संभालेंगे। व्यवस्था का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि लोग कुत्तों को खाने की सामग्री इधर-उधर न फेंकें और निर्धारित स्थान पर ही भोजन डालें।
शुल्क वसूली और संसाधन बढ़ाने पर भी काम
अभियान में घरों और दुकानों से कचरा उठाने, शुल्क वसूली और कर्मचारियों की कमी से जुड़ी समस्याएं भी उठाई गई थीं। नगर निगम ने अब हर महीने कचरा शुल्क की पर्ची काटने के निर्देश दिए हैं। स्वयं सहायता समूह शुल्क वसूली का काम कर रहे हैं। स्थायी शहरी निवासियों के लिए कचरा शुल्क को संपत्ति कर से जोड़ने की सुविधा एक माह के भीतर शुरू करने की तैयारी है। इसके अलावा सफाई कर्मचारियों और कचरा उठाने वाली गाड़ियों की संख्या बढ़ाने की मांग शहरी विकास विभाग के निदेशालय को भेजी गई है।
कोट
लोगों की ओर से उठाई गई हर समस्या नगर निगम के ध्यान में है। स्वच्छता को लेकर निगम लगातार प्रयास कर रहा है। वन भूमि से जुड़े क्षेत्रों में बिना वन विभाग की अनुमति के जालियां नहीं लगाई जा सकती हैं। इसके लिए वन विभाग से पत्राचार कर सहयोग मांगा गया है। शहर से सटे जंगलों में जहां कचरा फेंके जाने से डंपिग हो रही है, वहां रोकथाम के लिए विभाग से सहयोग का आग्रह किया गया है। -राकेश शर्मा, आयुक्त, नगर निगम हमीरपुर