फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Two more cases of scrub typhus reported at the medical college

Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल कॉलेज में स्क्रब टायफस के दो और मामले आए

Sun, 12 Oct 2025 12:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 12 Oct 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में स्क्रब टायफस के मामले लगातार आ रहे हैं। बीते दिन मेडिकल कॉलेज में स्क्रब टायफस के दो और मामले आए हैं।
विज्ञापन

मरीजों की स्क्रब टायफस की प्रारंभिक रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दो मामले आने के बाद मेडिकल कॉलेज में स्क्रब टायफस के मामलों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। इससे पहले कॉलेज में स्क्रब टायफस के पांच मामले आए थे। इन मरीजों का उपचार कर इन्हें घर भेज दिया गया है। स्क्रब टायफस के बढ़ते मामलों पर मेडिकल कॉलेज प्रबंधन भी सतर्क हो गया है। स्क्रब टाइफस कृमि संक्रमण बीमारी है। यह बीमारी आरेंटिया सुटसुमुशी जीवाणु के कारण होती है। यह जीवाणु चिगार माइट नाम के कीट पर बढ़ती है़। यह कीट झाड़ियों व चूहे के शरीर पर बढ़ते है। पशुओं पर भी यह कीट पाए जाते हैं, जो मनुष्य के शरीर पर अगर काट लें, तो स्क्रब टाइफस की बीमारी फैलती है।

इससे मरीज के सिर में तेज दर्द, बुखार, शरीर दर्द और लाल रंग के काटने के निशान होना शामिल हैं। काटने वाली जगह पर गहरे रंग की पपड़ी एवं घाव हो जाता है। समय पर उपचार लेने पर व्यक्ति पूरी तरह से स्वस्थ हो जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed