{"_id":"5f96d92b8ebc3e3b4b419cfb","slug":"two-injured-in-a-tempo-car-collision-on-the-super-highway-in-talai-hamirpur-hp-news-sml349578081","type":"story","status":"publish","title_hn":"तलाई में सुपर हाईवे पर टेंपो-कार की टक्कर में दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तलाई में सुपर हाईवे पर टेंपो-कार की टक्कर में दो घायल
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। सुपर हाईवे ऊना-कलखर पर तलाई गांव के समीप टेंपो और कार में टक्कर के कारण कार सवार दो युवक घायल हो गए। वहीं दोनों वाहनों को काफी नुकसान हुआ है। सोमवार दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे उपमंडल भोरंज के कड़ोहता पंचायत के भेबल गांव के मोहित और अजय कुमार कार में सुलगवान से जाहू की ओर जा रहे थे। टेंपो जाहू से जालंधर की ओर जा रहा था।
तलाई गांव के पास दोनों वाहन तेज गति से आपस में टकरा गए। इस टक्कर के बाद टेंपो सड़क पर पलट गया और मकान से जा टकराया। सड़क के किनारे जाहू पंचायत द्वारा लगाई गई सौर ऊर्जा लाइट भी टूट गई। कार सवार मोहित व अजय कुमार के सिर और बाजू में गहरी चोटें आई हैं। वहीं जाहू पुलिस चौकी के कर्मचारियों ने घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी।