{"_id":"617d4b6fa3fa755c805d295637cbb763","slug":"two-house-burns-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करेर में आग लगने से दो भाइयों के मकान स्वाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करेर में आग लगने से दो भाइयों के मकान स्वाह
ब्यूरो,अमर उजाला/सलौणी (हमीरपुर)
Updated Thu, 17 Dec 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल के सलौणी कस्बा के साथ लगते करेर गांव में दो भाइयों का मकान राख हो गया है। आग से करीब पांच लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। आग सुबह करीब दो बजे लगी। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
विज्ञापन
देवराज और जगतराम निवासी करेर ने बताया कि वीरवार सुबह करीब 2 बजे घर के बाहर जोर से धमाके और लाइट जलने की आवाज सुनाई दी। जब उन्होंने मकान के बाहर निकलकर देखा तो मकान में आग लग चुकी थी। उनके शोर मचाने पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। हालांकि लोगों ने आग पर काबू पाने का काफी प्रयास किया, लेकिन कमरे एक ही मकान में होने से कुछ ही देर में सब राख हो गया।
विज्ञापन
हल्का पटवारी सुरेश कुमार सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। उन्होंने नुकसान का जायजा लेना लिया। पीड़ित परिवारों की मानें तो आग से करीब आठ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इसमें कपड़े, राशन और बिस्तर आदि सब जलकर राख हो गया है। प्रशासन की ओर से दोनों पीड़ित परिवारों को पांच-पांच हजार रुपये की फौरी राहत दे दी गई है। वीरवार को सीपीएस आईडी लखनपाल ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
उधर, हल्का पटवारी सुरेश कुमार का कहना है कि अग्निकांड में हुए नुकसान का जायजा लिया जा रहा है। दोनों पीड़ित परिवारों को पांच-पांच हजार रुपये की फौरी राहत जारी कर दी गई है।