{"_id":"66868dcfbd3d80a3190b56ec","slug":"two-hours-of-torrential-rain-scared-the-people-of-talai-village-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-130874-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: दो घंटे की मूसलाधार बारिश ने डराये तलाई गांव के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: दो घंटे की मूसलाधार बारिश ने डराये तलाई गांव के लोग
विज्ञापन
सड़क के किनारे नालियों की व्यवस्था न होने से सुलगवान-जाहू सड़क बन गई खड्ड
बार-बार मांग पर भी लोक निर्माण विभाग ने नहीं बनाई नालियां, हो रही खासी दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
जाहू (हमीरपुर)। दो घंटे की मूसलाधार बारिश से जाहू पंचायत के तलाई गांव के लोग घरों की तरफ आ रहे पानी से डर गए। बुधवार रात्रि करीब पौने एक बजे से 2:45 बजे तक मूसलाधार बारिश की वजह से सुलगवान से जाहू सड़क पानी की तेज बहाव के कारण खड्ड में बदल गई। सड़क के किनारे नालियों की व्यवस्था न होने की बजह से बारिश का पानी घरों में घुस गया। इससे लोग घरों से बाहर निकल गए। ग्रामीणों पवन कुमार, दीना नाथ, जोगिंद्र सिंह, सुनील कुमार, सुंदर राम व अन्य का कहना है कि तलाई गांव में आधा किलोमीटर दूर कांगूघट्टी गांव से बारिश का पानी आ रहा है। इससे सुलगवान से जाहू सड़क नालियों के अभाव से खड्ड में तबदील हो रही है। इससे गांव के कच्चे घरों को खतरा पैदा हो गया है। ग्रामीणों ने कहा कि इस समस्या से लोक निर्माण विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों को लिखित तौर पर कई बार अवगत करवाया गया है लेकिन आज तक कोई हल नहीं हुआ है। इससे ग्रामीणों को बरसात के मौसम बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने भोरंज के विधायक सुरेश कुमार, जिलाधीश हमीरपुर अमरजीत सिंह, लोक निर्माण विभाग मंडल भोरंज के अधिशासी अभियंता केके भारद्वाज व सहायक अभियंता विजय कुमार से मांग की है कि तलाई गांव में जमा हो रहे बारिश के पानी की निकासी की सही व्यवस्था की जाए। उधर, भारी बारिश के कारण सीर खड्ड, चैंथ खड्ड, सुनैहल व लींडी खड्ड में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। इस बारे में लोक निर्माण विभाग उपमंडल भोरंज के सहायक अभियंता विजय कुमार ने कहा कि यह सड़क ठेकेदार को दी गई है। विभाग समस्या का समाधान करेगा ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।