{"_id":"6542a5786a24eefb150c66b6","slug":"two-drinking-water-schemes-worth-rs-11-crore-approved-for-43-villages-rana-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-12712-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"43 गांवों के लिए 11 करोड़ की दो पेयजल योजनाएं मंजूर : राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
43 गांवों के लिए 11 करोड़ की दो पेयजल योजनाएं मंजूर : राणा
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर के लिए दो बड़ी पेयजल योजनाएं स्वीकृत हुई हैं। दोनों पेयजल योजनाओं पर 11 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हुई है। इन पेयजल योजनाओं से करीब 43 गांवों की 5,000 से ज्यादा आबादी लाभान्वित होगी। विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा ने कहा कि इन गांवों के लिए पहले भी पुरानी पेयजल योजनाएं संचालित थी, लेकिन इन गांवों में पेयजल समस्या बनी रहती थी। अब नए सिरे से पेयजल योजनाओं का निर्माण किया जा रहा है, ताकि आने वाले वर्षों में पेयजल समस्या न रहे। जल्द इन योजनाओं पर कार्य शुरू हो जाएगा।
7 करोड़ 46 लाख की जल शक्ति विभाग की पटलांदर लिफ्ट वाटर सप्लाई स्कीम है। इसके तहत बरोग, चक्रियाना, ढींगे दा ग्रां, चक्रियाना टोरु, चक्रियाना चोटू, चक्रियाना गाहरी, जगरियाल, जिहड़, पटलांदर ब्राह्मण, बलोह, गरोडू मिहाले, गरोडू निरखियां, भगोल, चमारड़ी राजपूतां-एक, चमारड़ी राजपूतां-दो, चमारड़ी एससी बस्ती, भूगोल एससी बस्ती, गाडी, पटलांदर लोहार बस्ती, पटलांदर एससी बस्ती, जियाणा तरखाना, जियाणा राजपूतां, लंबरी, लंबरी तरखाना, लंबरी राजपूतां, लंबरी एससी बस्ती, जोल राजपूतां, जोल एससी बस्ती, नलाही राजपूतां, नलाही जगेड़ी, नलाही जगनेड़ा, नलाही एससी बस्ती, गरोडू लगवालां, छननैणा, गाहला, अस्तोथा, छैल और कोट गांव लाभान्वित होंगे। इसी तरह करीब साढ़े 3 करोड़ की स्वीकृति वाली टिक्कर-चलोखर की जल शक्ति विभाग की पेयजल योजना लिफ्ट वाटर सप्लाई स्कीम है। इसके तहत चलोखर, त्रियोंगला, अंद्रेली ब्राह्मणा, टिक्कर व डेबरा गांव लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि पेयजल योजनाओं के साथ गांवों के प्राकृतिक पेयजल स्रोतों को सहेजने व संरक्षित किए जाने पर भी काम किया जा रहा है। संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।