फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   two died in accident

टौणी देवी के पास कार हादसे में दो लोगों की मौत

Thu, 13 Feb 2020 07:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 07:24 PM IST
विज्ञापन
two died in accident
टौणी देवी के पास लोहाखर के पास खाई में गिरी कार। - फोटो : Hamirpur-HP
टौणी देवी (हमीरपुर)। टौणी देवी के लोहाखर में एक कार के गहरी खाई में गिरने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हमीरपुर भेज दिया है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को दस-दस हजार की फौरी सहायता प्रदान की है।
विज्ञापन

वीरवार शाम लगभग सवा तीन बजे एक इनोवा कार लोहाखर के पास मोड़ते समय अनियंत्रित होकर छतरूडू मार्ग पर लगभग 250 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। हादसे के समय इसमें दो लोग ही सवार थे तथा इनकी मौके पर ही मौत हो गई। इनमें गवारडू गांव के संसार चंद पुत्र बली राम (54) और सुखदेव सिंह पुत्र रूमी राम (61) शामिल है। सुखदेव सिंह बीएसएफ से सेवानिवृत्त थे। सेवानिवृत्त के बाद उन्होंने कार ली।
विज्ञापन

दोनों में से वाहन कौन चला रहा था, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना मिलते ही टौणी देवी से चौकी प्रभारी ज्ञान चंद व अन्य टीम मौके पर पहुंच गई थी। दोनों की टौणी देवी अस्पताल लाया गया, लेकिन डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक संसार चंद अपने पीछे पत्नी, एक बेटा व एक बेटी छोड़ गए हैं। बेटी व बेटी की शादी कर दी है। इसके साथ ही सुखदेव सिंह अपने पीछे पत्नी व बेटा छोड़ गए हैं। बेटे की शादी भी हो गई है। कार इतनी दूर पड़ी है कि उसने परखचे उड़ गए। स्थानीय लोगों ने भी मृतकों को बाहर निकालने में काफी मदद की। दोनों के शवों को टौणी देवी से पोस्टमार्टम के लिए हमीरपुर भेज दिया है। तहसीलदार टौणी देवी जोगिंद्र पटियाल ने मौके पर जाकर दोनों परिवारों को फौरी राहत के तौर पर दस-दस हजार रुपये की सहायता प्रदान की है। इसके साथ ही देर शाम एसडीएम हमीरपुर डा. चिरंजी लाल चौहान ने भी मौका मुआयना किया तथा स्थिति का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा शवों को पोस्टमार्टम के लिए हमीरपुर लाया गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स:
धूमल सहित अन्य ने हादसे पर दुख जताया
टौणी देवी। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, एनसीपी के प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र डोगरा, गवारडू के पूर्व प्रधान अनिल काकू, भाजपा नेता विजय बहल, टौणी देवी से बीडीसी प्रेम लता ठाकुर सहित अन्य ने घटना पर दुख जताया है तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed