फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Two accused of tire theft caught in 24 hours

Hamirpur (Himachal) News: टायर चोरी करने के दो आरोपी 24 घंटे में पकड़े

Tue, 26 May 2026 10:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 26 May 2026 10:57 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के तहत डुडाना लोहिया गांव में पिकअप के टायर चोरी होने के मामले को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर टायर भी बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन

पुलिस थाना सदर के तहत सुभाष चंद निवासी डुडाना लोहियां ने सोमवार को शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनकी पिकअप के फ्रंट टायर किसी ने चुरा लिए हैं और गाड़ी के रिम के नीचे ईंटों को लगा दिया है। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम ने छानबीन की। सुभाष चंद ने भी अपने तौर पर छानबीन की और उन्होंने कुछ लोगों पर शक जाहिर किया।
विज्ञापन

पुलिस ने छानबीन के दौरान सीसीटीवी की भी जांच की और शक के आधार पर दो युवकों से पूछताछ की तो उन्होंने चोरी की बात को स्वीकार कर लिया। आरोपियों की पहचान अमन कुमार (चमकीला) निवासी गोईस और ऋषभ निवासी कसवाड़ के रूप में हुई है। आरोपियों ने टायर को ब्राहलड़ी जंगल में छिपा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कयास लगाए जा रहे हैं इस चोरी के तार गलोड़ क्षेत्र में जनवरी में गन्ना का जूस निकालने वाले बेलन की चोरी के साथ भी जुड़ सकते हैं। हालांकि पुलिस दोनों आरोपियों के रिकाॅर्ड की जांच करेगी कि पता चल सके कि उन्होंने पहले किसी आपराधिक घटना को अंजाम दिया है अथवा नहीं। एसपी हमीपुर बलबीर सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जाएगी और आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed