{"_id":"5fc10ca68ebc3e9b85058604","slug":"twenty-five-death-with-corona-people-not-aware-hamirpur-hp-news-sml352726933","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब तक कोरोना से 25 मौतें, 450 सक्रिय मामले, फिर भी लोग बेखौफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब तक कोरोना से 25 मौतें, 450 सक्रिय मामले, फिर भी लोग बेखौफ
विज्ञापन
हमीरपुर बाजार में कोरोना से बेखौफ होकर सैकड़ों की तादाद में घूमते लोग। इस दौरान उचित दूरी के नियम
- फोटो : Hamirpur-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिले में कोरोना ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। अब तक जिले में 25 लोगों की मौत हो चुकी है। 450 से अधिक कोरोना के सक्रिय मामले हैं। इन सब के बावजूद अभी तक जिले की जनता एहतियात नहीं बरत रही और लोग बेखौफ होकर बिना मास्क भीड़ का हिस्सा बन रहे हैं।
शुक्रवार को अमर उजाला ने जिला मुख्यालय पर कोरोना को लेकर जारी एडवाइजरी की हकीकत जानी तो लापरवाही के कई मामले सामने आए। गांधी चौक से लेकर भोटा चौक तक बाजार में कई लोग महज पुलिस चालान से बचने के लिए मास्क पहने हुए दिखे। कुछ लोगों ने कान से मास्क लटकाए हुए थे तो कई लोग मुंह के नीचे ठोड़ी से मास्क लगाए घूम रहे थे। जबकि स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक संक्रमण से बचने के लिए मास्क से नाक और मुंह पूरा ढका होना अनिवार्य होता है। वहीं हमीरपुर के गांधी चौक में रोजाना हजारों की संख्या में भीड़ देख ऐसा लगता है कि मानो यहां कोई मेला लगा हो। लोग उचित सामाजिक दूरी के नियमों का कतई पालन नहीं कर रहे। जबकि, जिले में लोक निर्माण विभाग, परिवहन विभाग, महिला और सदर थाने के प्रभारी, एक्साइज विभाग और शिक्षा विभाग के कई कर्मचारी व अधिकारी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। उधर, एसडीएम हमीरपुर डॉ. चिरंजी लाल चौहान ने लोगों से कोरोना से बचने के लिए जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
बाक्स:
रविवार को बंद रहेंगे सभी बाजार
हमीरपुर। कोरोना संक्रमण के खतरे के मद्देनजर प्रदेश सरकार की ओर से लिए गए निर्णय के अनुसार हमीरपुर जिले में भी रविवार को सभी बाजार बंद रहेंगे। इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिलाधीश देवश्वेता बनिक ने बताया कि 15 दिसंबर तक प्रत्येक रविवार को जिले में सभी दुकानें, बाजार, ढाबे-रेस्तरां बंद रहेंगे। इस दौरान केवल दवाई, दूध, फल-सब्जी, राशन, मीट-मछली और अन्य आवश्यक वस्तुओं की दुकानें ही खुली रखी जा सकती हैं। जिलाधीश ने बताया कि इन आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।