{"_id":"6901206817218ff3f6079d41","slug":"turned-a-salon-opened-in-the-village-into-a-brand-showed-the-needy-the-path-to-self-employment-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-171527-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: गांव में खोले सैलून को बना दिया ब्रांड, जरूरतमंदाें को दिखाई स्वरोजगार की राह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: गांव में खोले सैलून को बना दिया ब्रांड, जरूरतमंदाें को दिखाई स्वरोजगार की राह
Wed, 29 Oct 2025 01:28 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 29 Oct 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
स्वाति महाजन। स्वयं।
- फोटो : katra news
हमीरपुर। कहते हैं अगर हौसले बुलंद हों तो सफलता की राहें खुद बन जाती हैं। इसका जीता-जागता उदाहरण है हमीरपुर की स्वाति महाजन। सीमित संसाधनों के बावजूद ग्रामीण क्षेत्र में स्वाति ने ब्यूटी सैलून की चेन खड़ी कर दी, जिससे आज न केवल वह खुद आत्मनिर्भर बनी हैं, बल्कि कई लोगों को स्वरोजगार से जोड़ चुकी हैं।
खास बात यह है कि स्वाति ने अपने कारोबार के लिए शहर नहीं, बल्कि गांव को चुना, ताकि सुविधा ग्रामीण क्षेत्रों में उपलब्ध हो। जिला मुख्यालय से दूर स्थित कलंझडी गांव से ब्यूटी सैलून कुछ समय पहले शुरू किया था। ग्रामीण क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं से लैस ब्यूटी सैलून खोलने का विचार पहले लोगों को अटपटा लगा, लेकिन स्वाति महाजन ने मेहनत और समर्पण से इसे ब्रांड का रूप दे दिया।
आज उनके सैलून की पहचान शहरों तक पहुंच चुकी है। स्वाति ने बीपीएल वर्ग की महिलाओं को प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाने की मुहिम भी शुरू की है। प्रशिक्षण के बाद कई महिलाओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में ब्यूटी पॉर्लर शुरू किए हैं, जिससे वे अपने परिवार की आर्थिक मदद कर रही हैं।
विज्ञापन
सुजानपुर में खुलेगी तीसरी ब्रांच
स्वाति के सैलून की मुख्य ब्रांच कलंझडी में है और एक ब्रांच अणु में चल रही है। वहीं, सैलून की नई ब्रांच सुजानपुर में खुलने वाली है। स्वाति महाजन का कहना है कि यदि सही दिशा और अवसर मिले तो गांवों से भी बड़ा कारोबार खड़ा किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पहली नवंबर से प्रशिक्षण का कोर्स भी शुरू किया जा रहा है, जिसमें बीपीएल के पांच अभ्यर्थियों को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।