फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Truck stuck on Shukkarkhad-Bari road, traffic disrupted for two hours, people troubled

Hamirpur (Himachal) News: शुक्करखड्ड-बैरी सड़क पर फंस ट्रक, दो घंटे यातायात बाधित, लोग परेशान

Wed, 10 Sep 2025 07:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 10 Sep 2025 07:39 AM IST
विज्ञापन
Truck stuck on Shukkarkhad-Bari road, traffic disrupted for two hours, people troubled
शुक्करखड्ड-बैरी सड़क पर फंसे ट्रक को हटाने में जुटी जेसीबी मशीन। -स्रोत : जागरूक पाठक
सलौणी (हमीरपुर)। बरसात से क्षतिग्रस्त शुक्करखड्ड-बैरी सड़क सोमवार सुबह एक ट्रक के मिट्टी और बजरी में टायर धंसने से फंस जाने के कारण दो घंटे से अधिक समय तक अवरुद्ध रही। इस दौरान छोटे-बड़े सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही बाधित रही और लोगों को यातायात में खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सुबह के समय होने के कारण स्कूली बच्चे, कॉलेज के विद्यार्थी और कामकाजी लोग अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी कठिनाई झेल रहे थे। प्राइवेट स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र, जो बसों से यात्रा करते हैं, घंटों तक रास्ते में फंसे रहे।
विज्ञापन

पाहलू पंचायत के उपप्रधान रवि कुमार सुबह लगभग पांच बजे मौके पर पहुंचे और जेसीबी मशीन की मदद से मार्ग बहाल करने का कार्य शुरू किया। कई घंटे की मेहनत के बाद सड़क को फिर से यातायात के लिए खोल दिया गया, जिससे लोग अपने गंतव्य के लिए रवाना हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने उपप्रधान रवि कुमार के प्रयासों की सराहना की और कहा कि बरसात के कारण सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। उन्होंने सड़क की पूरी और स्थायी मरम्मत के लिए विभाग और सरकार से मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed