फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Truck filled with gas cylinder overturned in Jakhu

Hamirpur (Himachal) News: जाखू में पलटा गैस सिलिंडर से भरा ट्रक, धमाकों की आवाज से मची अफरा-तफरी

Tue, 19 Sep 2023 06:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 19 Sep 2023 06:09 AM IST
विज्ञापन
Truck filled with gas cylinder overturned in Jakhu
जंगलबेरी-संधोल मुख्य मार्ग पर अग्रिकांड का शिकार हुआ गैस एजेंसी का वाहन। (स्रोत : संवाद)
सुजानपुर (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र सुजानपुर के अंतर्गत जंगलबैरी-संधोल मुख्य मार्ग पर सोमवार सुबह करीब आठ बजे गैस सिलिंडर लेकर जा रहा एक ट्रक पलट गया। ट्रक के पलटते ही उसमें आग लग गई। इसके बाद गैस सिलिंडरों ने भी आग पकड़ ली और करीब छह सिलिंडर धमाकों के साथ फट गए। आसमान की तरफ आग की लपटें उठतीं और जोर-जोर से सिलिंडर फटने के धमाकों से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही सुजानपुर पुलिस और दमकल विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्यों में जुट गई। पंजाब नंबर का यह ट्रक जालंधर से गैस सिलिंडर भरकर संधोल जिला मंडी की ओर जा रहा था। इसी बीच सुजानपुर से यह ट्रक संधोल के लिए निकला तो करीब 15 किलोमीटर आगे जाकर जंगलबैरी के जाखू गांव के समीप सामने से आ रहे एक वाहन को पास देते वक्त सड़क के एक किनारे पलट गया।
विज्ञापन

जैसे ही यह हादसा हुआ पठानकोट निवासी ट्रक चालक तिलक राज ने अपनी जान बचाते हुए सुरक्षित हादसे का शिकार हुए ट्रक से बाहर निकला आया। ट्रक में पलटते के बाद आग लग गई, जो धीरे-धीरे गैस सिलिंडरों तक पहुंच गई। इसके बाद गैस सिलेंडर ब्लास्ट होना शुरू हो गए। ग्रामीणों ने तुरंत सुजानपुर पुलिस थाना में फोन करके हादसे की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही सुजानपुर पुलिस और दमकल विभाग की टीम घटना स्थल पर पहुंची और पानी की बौछारों से आग पर काबू पाया गया। हादसा के बाद मुख्य सड़क पर दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही बंद करवाई गई थी। इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। चालक पूरी तरह सुरक्षित है। इस ट्रक में 270 घरेलू गैस सिलिंडर और 21 कामर्शियल गैस सिलिंडर थे। हालांकि हादसे में कितने सिलिंडर ब्लास्ट हुए हैं और कितने सुरक्षित बचे, इसकी जांच पड़ताल की जा रही है।

थाना प्रभारी ललित महंत ने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडर से भरा ट्रक पलटने की सूचना प्राप्त हुई थी। इसके बाद मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य कर स्थिति को काबू किया। घटना में ट्रक पूरी तरह राख हो गया है। प्रथम दृष्टि में आधा दर्जन सिलिंडर ब्लास्ट होने की सूचना है। मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई जा रही है। चालक पूरी तरह सुरक्षित है अन्य किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है। मुख्य मार्ग पर आवाजाही शुरू करवा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed