फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Truck broke wires, power went off in the city

ट्रक ने तोड़े तार, शहर में गुल हुई बिजली

Tue, 27 Jul 2021 12:30 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Truck broke wires, power went off in the city
हमीरपुर बाजार में ट्रक गुजरने के कारण लगा जाम। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जिला मुख्यालय में बस अड्डा से नादौन चौक की तरफ जा रहे मशीनरी से लदे एक ट्रक ने बिजली खंभे से गुजर रहे तार तोड़ दिए। इससे हमीरपुर शहर की बिजली गुल हो गई। वहीं, बड़े ट्रक के शहर से गुजरने से करीब एक घंटा जाम लगा रहा। तार टूटने के बाद ट्रक भी बड़ी मशक्कत के बाद यहां से निकल पाया। करीब आधा घंटा तक इस क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। बिजली बोर्ड के कर्मचारियों ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर आपूर्ति सुचारु की।
विज्ञापन

वहीं, पुलिस कर्मचारियों ने भी जाम को खुलवाने के लिए कड़ी मशक्कत की। भोटा चौक से नादौन चौक तक पहुंचने के लिए इस ट्रक को करीब एक घंटे का समय लगा। इस दौरान सभी वाहन जाम में फंसे रहे। बाईपास हमीरपुर का रोड एनएच विभाग ने नालियों की खुदाई के लिए 14 अगस्त तक बंद किया है। इससे बड़े वाहन भी अब शहर से होकर ही गुजर रहे हैं। ऐसे बड़े ट्रकों और ट्रैक्टर का प्रवेश शहर में निषेध है।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर करीब 12 बजे पोकलैन और एक अन्य मशीन से लदा हुआ एक ट्रक शहर के बीच से गुजरा। इस दौरान नादौन चौक और बस अड्डे की बीच की दूरी पर स्थित एक खंभे के तार इस ट्रक की चपेट में आ गए। इससे तार टूट गए और शहर के एक हिस्से की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। लोगों को अपने गंत्वय पहुंचने में देरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बिजली बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता प्रशांत का कहना है कि जैसे ही सूचना मिली अपनी टीम सहित वह भी मौके पर पहुंचे और बिजली आपूर्ति बहाल की। ट्रक में फंसने से बिजली के तारों को नुकसान पहुंचा था। इसकी मरम्मत कर बिजली बहाल कर दी है।

यातायात प्रभारी उपनिरीक्षक पाल सिंह चंदेल ने कहा कि एनएच कुछ दिनों के लिए बंद है, इसलिए तब तक बड़े वाहन भी बाजार से होकर ही गुजर रहे हैं। ट्रक के कारण लगे जाम को पुलिस कर्मचारियों ने खुलवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed