{"_id":"65fe80bc5abf3eb4330c9eef","slug":"truck-and-car-collide-near-the-pavilion-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-124204-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: मंडप के पास ट्रक और कार की टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: मंडप के पास ट्रक और कार की टक्कर
विज्ञापन
कार में सवार एक ही परिवार के पांच लोग घायल
मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में किया जा रहा घायलों का इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी
रंगस (हमीरपुर)। राष्ट्रीय उच्च मार्ग शिमला धर्मशाला पर शुक्रवार को मंडप के साथ लगते मोर नाची के तीखे मोड़ पर ट्रक और कार में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार में सवार बिलासपुर निवासी बच्चे समेत एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। सभी घायलों का डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में उपचार चल रहा है। कार हमीरपुर से नादौन की ओर जा रही थी कि तीखे मोड़ पर अंनियंत्रित होकर आगे से आ रहे लोड ट्रक से जा टकराई और टकराने के बाद सड़क किनारे बनी 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी।
इससे कार का अधिकतर हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और ट्रक का भी अगला हिस्सा क्षति ग्रस्त हुआ। गनीमत यह रही कि किसी भी सवारी को कोई गंभीर चोट नहीं आई। वहीं, पुलिस थाना नादौन के उप पुलिस अधीक्षक नितिन चौहान ने कहा कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को तुरंत मौके पर रवाना कर दिया गया था लेकिन पुलिस टीम की ओर से पूरी छानबीन करने के दौरान घायलों को मामूली चोटों के चलते दोनों वाहन चालकों ने आपसी सहमति से मामले को सुलझा लिया और किसी भी तरह की कोई भी कानूनी कार्रवाई करने से मना कर दिया।