{"_id":"66e6df8d0a9e695a260271ce","slug":"trouble-due-to-lack-of-regular-bus-service-on-pathankot-to-deotsiddh-route-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-135970-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: पठानकोट से दियोटसिद्ध रूट पर बस सेवा नियमित न होने से परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: पठानकोट से दियोटसिद्ध रूट पर बस सेवा नियमित न होने से परेशानी
विज्ञापन
यात्रियों को झेेलनी पड़ रही दिक्कत
संसारपुर डिपो की बस से बड़सर की दो दर्जन पंचायतों को मिलता है लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
बिझड़ी(हमीरपुर)। पठानकोट से दियोटसिद्ध रूट पर नियमित बस सेवा न होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक सप्ताह से रूट पर बस सेवा नियमित नहीं है। ऐसे में यात्रियों को अपने गंतव्य की ओर जाने के लिए टैक्सियों का सहारा लेना पड़ रहा है। संसारपुर डिपो की इस बस को परिवहन निगम की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए शुरू किया गया था ताकि सलौणी, नादौन, ज्वालाजी, कांगड़ा की ओर जाने के लिए यात्रियों को सुविधा मिल सके लेकिन बस के नियमित न होने से उन्हें दिक्कतें झेलनी पड़ रही है।
बिझड़ी व्यापार मंडल प्रधान रणजीत बब्बी, पंचायत प्रधान संजय शर्मा, राकेश, संदीप, पूनम, विमला, करतारी देवी आदि ने कहा कि इलाकावासियों को पठानकोट से दियोटसिद्ध रूट पर बस का सीधा लाभ पहुंचता था लेकिन कुछेक समय से रूट पर बस सेवा नियमित नहीं है। उन्होंने कहा कि रूट पर दो दर्जन से अधिक पंचायतों के लोग निर्भर है लेकिन अचानक रूट पर बस सेवा बंद होना यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। रविवार को बिझड़ी बाजार के कुआं चौक पर यात्री बस का इंतजार करते रहे लेकिन बस न आने से उन्हें टैक्सियों का सहारा लेकर अपने गंतव्य की ओर जाना पड़ा। उन्होंने प्रदेश सरकार और हिमाचल पथ परिवहन संसारपुर डिपो के प्रबंधक से आग्रह किया है कि इस बस सेवा को नियमित रूप से चलाया जाए ताकि यात्रियों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। इस बारे में एचआरटीसी हमीरपुर डिपो के डीएम राजकुमार पाठक ने कहा कि डिपो के डीडीएम से इस बारे में पत्राचार किया जाएगा ताकि यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।