{"_id":"689b9b0857c579f6de09aaed","slug":"trilok-nath-garg-honored-with-doctorate-award-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-163772-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: त्रिलोक नाथ गर्ग डॉक्टरेट अवार्ड से सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: त्रिलोक नाथ गर्ग डॉक्टरेट अवार्ड से सम्मानित
Wed, 13 Aug 2025 01:20 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 13 Aug 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। तहसील गलोड़ की ग्राम पंचायत लड़हा से संबंध रखने वाले त्रिलोक नाथ गर्ग को मैजिक एंड आर्ट विश्वविद्यालय ने डॉक्टरेट अवार्ड से सम्मानित किया। विश्वविद्यालय ने यह अवार्ड इंजीनियरिंग, साहितत्य और कविता लेखन में अतुलनीय योगदान के लिए दिया है। गर्ग लोक निर्माण विभाग से सहायक अभियंता पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनका नाम मैजिक बुक ऑफ रिकाॅर्ड में दर्ज हुआ है। त्रिलोक नाथ गर्ग अपने स्कूल के समय से ही करीब 50 सालों से अंग्रेजी व हिंदी में कविताएं लिख रहे हैं। वह कुछ काव्य पुस्तकों के लेखक व सहलेखक भी हैं। एक दर्जन के लगभग अंतरराष्ट्रीय काव्य मंचों के सदस्य भी हैं। गर्ग इस समय राष्ट्रीय समाजसेवी संस्था राष्ट्रीय एकता बल ट्रस्ट के जिलाध्यक्ष हैं। गर्ग ने बताया कि लक्ष्य, उत्साह, सच्चाई, विश्वास हर कठिनाई को आसान बना देते हैं। सपनों को पंख लगाने चाहिए और राह के कांटों से घबराना नहीं चाहिए। संवाद
विज्ञापन